लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल की कार से बाइक टक्कर, बाइक सवार की मौत

By संजय परोहा | Updated: November 7, 2023 21:24 IST

हादसे में बाइक सवार टीचर की मौत हो गई है। वहीं तीन बच्चों सहित पांच लोगों को चोटें आई है। घायलों को छिंदवाड़ा के अस्पताल पहुंचाया. जहां पर बच्चों की हालत को देखते हुए नागपुर रेफर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में बाइक सवार टीचर की मौत हो गई हैवहीं तीन बच्चों सहित पांच लोगों को चोटें आई हैबच्चों की हालत को देखते हुए नागपुर रेफर किया गया है

जबलपुर/छिंदवाड़ा:  छिंदवाड़ा में चुनावी कार्यक्रम से लौट रहे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार आज शाम 4 बजे के लगभग एक मोटर साइकल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार टीचर की मौत हो गई है। वहीं तीन बच्चों सहित पांच लोगों को चोटें आई है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी सहित पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घायलों को छिंदवाड़ा के अस्पताल पहुंचाया. जहां पर बच्चों की हालत को देखते हुए नागपुर रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नरसिंहपुर से विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल आज छिंदवाड़ा में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के बाद वे अपनी कार से नरसिंहपुर के लिए रवाना हो गए। शाम 4 बजे के लगभग प्रहलाद पटेल की कार अमरवाड़ा से आगे बढ़ रही थी। अचानक आई मोटर साइकल कार से टकरा गई, जिससे कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे खेत में उतर गई।

हादसे में मोटर साइकल सवार निजयरंजन चंद्रवंशी उम्र 35 वर्ष जो निजी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक है उनके शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौत हो गई है। अचानक आई मोटर साइकल कार से टकरा गई, जिससे कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे खेत में उतर गई. हादसे में मोटर साइकल सवार निरंजन चंद्रवंशी उम्र 35 वर्ष जो निजी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक है उनके शरीर पर गंभीर चोट होने के कारण मौत हो गई है। 

वहीं उनके बेटे निखिल उम्र 7 वर्ष व अन्य दो छात्र संस्कार 10 वर्ष व जतिन 17 वर्ष के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हादसा उस वक्त हुआ है जब टीचर निरंजन चंद्रवंशी तीनों बच्चों को मोटर साइकल में बिठाकर भूला गांव अपने घर लौट रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोटर साइकल रांग साइड पर थी जिसके चलते दुर्घटना हुई है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को छिंदवाड़ा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर के अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कार सवार केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल व उनके एक अन्य कार्यकर्ता को भी चोट आई है। दुर्घटना के बाद प्रहलाद पटेल उपचार कराने के बाद दूसरे वाहन से नरसिंहपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023Prahlad Patelमध्य प्रदेशmadhya pardesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप