लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के बाद बीकानेर DM का आदेश, 48 घंटे के भीतर जिला छोड़ें पाकिस्तानी नागरिक

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 19, 2019 08:05 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिना क्षेत्र में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच 19 को हुई मुठभेड़ में मेजर समेत पांच जवान शहीद हो गए। जैश-ए-मोहम्मद के दो टॉप कमांडर भी आतंकी भी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में 40 जवानों शहीद हुए हैं। पुलवामा जिले के पिंगलिना क्षेत्र में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो टॉप कमांडर मारे गए हैं।

पुलवामा में हुए आतंकी हमले और मुठभेड़ के बाद राजस्थान में बीकानेर के जिलाधिकारी (DM) कुमार पाल गौतम ने पाकिस्तानियों के लिए एक आदेश जारी की है। जिले में इसके आईपीसी की धारा 144 के अंतर्गत तुरंत लागू किया गया है। DM कुमार पाल गौतम के आदेश के मुताबिक,  बीकानेर में जितने भी पाकिस्तानी रह रहें हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर जिला छोड़ दें। 

डीएम ने इसके साथ ही बीकानेर की सीमा क्षेत्र में बने होटलों में पाकिस्तानी नागरिकों को पनाह देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश दो महीने के लिए लागू किया गया है। इस आदेश के बाद बीकानेर के डीएम के चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।  

बिहार के शेखपुरा जिले की डीएम ने शहीद परिवारों के लिए उठाया ये कदम 

 बिहार के शेखपुरा जिला अधिकारी इनायत खान ने बिहार में शहीद जवानों को फंड देने के लिए अकाउंट खोलने का आदेश जारी किया है। इस अकाउंट में 10 मार्च तक शहीद परिवारों के लिए फंड इकठ्ठा किया जाएगा। इसके बाद इस अकाउंट में जमा कुल राशि को शहीद परिवरों में बांट दिया जाएगा। इतना ही नहीं इनायत ने कहा कि मैं दोनों शहीद परिवारों में से किसी एक परिवार को गोद लेना पसंद करूंगी। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद जवान के परिवारों को 36-36 लाख रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया था। 

18 घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना के पांच जवान सहित दो जैश के आतंकी मारे गए 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिना क्षेत्र में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच 19 को हुई मुठभेड़ में मेजर समेत पांच जवान शहीद हो गए। शहीदों में राजस्थान के रहने वाले एस. राम का नाम भी शामिल है। शहीद हुए एस. राम का पार्थिव शरीर देर 18 फरवरी की रात राजस्थान पहुंचा। 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स 55 और पैरा फोर्सेज की टीम ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के दो टॉप कमांडर भी शमिल हैं। इस मुठभेड़ में कश्मीर के दो आम नागरिक की भी मौत हो गई है।

14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान हुए थे शहीद  

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में 40 जवानों शहीद हुए हैं। जिनमें से 38 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है और 42 जवानों के नाम सामने आए हैं। इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीआरपीएफ की बसों पर आतंकवादियों ने निशाना बनाया और उन्हें आईईडी से उड़ा दिया। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे हमले की योजना एक पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने बनायी थी जो जैश ए मोहम्मद का सदस्य है । कामरान, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अवंतीपुरा तथा त्राल इलाके में सक्रिय है।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष