लाइव न्यूज़ :

Biju Janata Dal changes: लोकसभा और विधानसभा चुनाव में करारी हार, बीजद अध्यक्ष पटनायक ने किया बदलाव, प्रवक्ता पैनल की नियुक्ति, 14 नेताओं की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2024 12:33 IST

Biju Janata Dal changes: बीजद के वरिष्ठ नेता संतृप्त मिश्रा को पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक का राजनीतिक सचिव भी नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश प्रवक्ताओं के रूप में भी 14 नेताओं की नियुक्ति की है। प्रताप जेना को राज्य का मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।स्वयं प्रकाश महापात्रा सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

Biju Janata Dal changes: बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा में हाल में संपन्न लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रवक्ताओं के नए पैनल की नियुक्ति की है। पटनायक ने संतृप्त मिश्रा, कलिकेश नारायण सिंह देव, अमर पटनायक, सस्मित पात्रा और प्रदीप कुमार माझी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। पटनायक ने रविवार को कहा, ‘‘...नए राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी जल्द ही नियुक्त किए जाएंगे।’’ बीजद के वरिष्ठ नेता संतृप्त मिश्रा को पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक का राजनीतिक सचिव भी नियुक्त किया गया है।

बीजद ने अपने प्रदेश प्रवक्ताओं के रूप में भी 14 नेताओं की नियुक्ति की है। वरिष्ठ नेता प्रताप जेना को राज्य का मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है जबकि स्वयं प्रकाश महापात्रा सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए गए हैं। पार्टी नेता लेलिन मोहंती और प्रियब्रत माझी को मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है। राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में 24 साल तक शासन करने वाली बीजद ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 51 सीट जीती और वह ओडिशा में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पायी।

टॅग्स :नवीन पटनायकBiju Janata Dalओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?