लाइव न्यूज़ :

बिहार में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, अस्पताल में कुत्ते एक नवजात को नोच-नोचकर खा गए

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2025 21:07 IST

नवजात के शव को ड्यूटी पर तैनात जीएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रसव कक्ष के सामने स्थित शौचालय के पास एक कार्टून में लावारिस छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद प्रसूता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 

Open in App

पटना: बिहार के जमुई जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां खैरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए एक नवजात के शव को बाथरूम के निकट रखे कूड़ेदान में डाल दिया। इसके बाद एक आवारा कुत्ता उसे नोचने लगा। यह घटना शनिवार की देर शाम की है, जब एक नवजात की जन्म के समय मृत्यु हो गई थी। नवजात के शव को ड्यूटी पर तैनात जीएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रसव कक्ष के सामने स्थित शौचालय के पास एक कार्टून में लावारिस छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद प्रसूता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 

प्रसूता के परिजनों को इस घटना की जानकारी तब मिली जब केंडी गांव की निवासी लकी देवी शौच के लिए जा रही थीं। उन्होंने शौचालय के गेट पर रखे एक कार्टून में एक कुत्ते को कुछ खाते हुए देखा। जब वे नजदीक गईं, तो पाया कि उसमें एक नवजात का शव पड़ा था, जिसे कुत्ते ने नोच कर लगभग खा लिया था। इस पूरे मामले की सूचना ड्यूटी पर तैनात जीएनएम पूनम देवी और अन्य को दी गई, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। 

इसके बाद प्रसूता ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। यहां खैरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने बड़ी लापरवाही करते हुए एक नवजात के शव को बाथरूम के पास रखे कूड़ेदान में फेंक दिया। जिसके बाद आवारा कुत्ते नोंच-नोंच कर खा गए। जिसके बाद प्रसूता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 

इस बाबत जब जमुई सदर डीएस डॉक्टर नौशाद अहमद से बात की गई तो उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही उन्हें यह जानकारी मिली है। इस घटना की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई करेंगे। ऐसे में इस कृत्य से अस्पताल प्रशासन की असंवेदनशीलता प्रकट होती है।

टॅग्स :बिहारHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया