लाइव न्यूज़ :

Bihar voter verification: जारी आदेश को ठीक से पढ़ लें, फिर करें विरोध?, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कांग्रेस और राजद को दिखाया आइना, आदेश में सारी चीजें हैं, विज्ञापनों में लिखी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2025 16:21 IST

Bihar voter verification: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने आरोप लगाने वालों को सलाह दी कि आयोग द्वारा 24 जून को जारी आदेश को ठीक से पढ़ लें। उन्होंने कहा कि आदेश में सारी चीजें हैं, जो विज्ञापनों में लिखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे लोगों को सहूलियत देनी होती है और जो अपेक्षित है। जो पहले आदेश था, वहीं लागू किया गया है।राजद और कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इसका विरोध करने में जुटा है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का राजद और कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इसका विरोध करने में जुटा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। अब इसपर चुनाव अयोग ने पलटवार करते हुए कहा है कि आरोप लगाने वाले खुद भ्रमित हैं। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने आरोप लगाने वालों को सलाह दी कि आयोग द्वारा 24 जून को जारी आदेश को ठीक से पढ़ लें। उन्होंने कहा कि आदेश में सारी चीजें हैं, जो विज्ञापनों में लिखी गई है।

विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि विज्ञापन में वहीं दिया जाता है, जितना लोगों को सहूलियत देनी होती है और जो अपेक्षित है। आदेश में यही है कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन एक अगस्त को होगा। उन्होंने कहा कि आदेश में कहीं कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जो पहले आदेश था, वहीं लागू किया गया है।

आयोग के आदेश में एक लाइन, एक शब्द और एक कॉमा भी परिवर्तन नहीं किया गया है। सभी से आग्रह किया कि आदेश को पढ़कर समझ लें। गुंजियाल ने कहा कि 26 जुलाई तक जो मतदाता गणना फॉर्म भी जमा कर देते हैं, तो उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में आ जाएगा। बता दें कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का राजद और कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इसका विरोध करने में जुटा है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे 'वोटबंदी' करार दिया है। उनका कहना है कि भाजपा के इशारे पर बिहार के दलित-पिछड़ा-अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक के वोट काटने के साथ फर्जी वोट जोड़ने का खेल शुरू हो गया है। वहीं चुनाव आयोग का स्पष्ट कहना है कि यह काम सिर्फ मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए किया जा रहा है। इसके बावजूद तेजस्वी यादव लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।

टॅग्स :बिहारचुनाव आयोगपटनाराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस