लाइव न्यूज़ :

बिहार: छपरा में युवक की मौत के बाद हंगामा, आक्रोशित ग्रामीणों ने की आगजनी, पुलिस ने एफआईआर में 5 लोगों को किया नामित

By अंजली चौहान | Updated: February 6, 2023 16:28 IST

जानकारी के मुताबिक, मामला 2 फरवरी का है, जब मुबारकपुर गांव के सिधरिया टोला में तीन लोगों की भीड़ ने पिटाई कर दी थी। इस पिटाई से गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देछपरा के मांझी थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत के बाद तनाव का माहौलमुखिया प्रतिनिधि के पति और पड़ोसियों पर तीन युवकों की पिटाई का लगा आरोप पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर की दर्ज

छपरा: बिहार के छपरा में तीन लोगों की भीड़ द्वारा पिटाई के बाद एक युवक की मौत से इलाके में हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। लोगों के बीच मृतक युवक के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए आक्रोश इतना बढ़ गया है कि पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ रही है। छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में मुखिया प्रतिनिधि के पति और उनके लोगों पर आरोप है कि उन्होंने युवक को पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। 

बिहार पुलिस इस मामले में तबाड़तोड़ एक्शन के मूड में है। एडीजी सुशील खोपड़े ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बताया कि मामले में पहली एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसमें 5 लोगों को आरोपी बताया गया है। इनमें से कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, मामला 2 फरवरी का है, जब मुबारकपुर गांव के सिधरिया टोला में तीन लोगों की भीड़ ने पिटाई कर दी थी। इस पिटाई से गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज चल रहा है। युवकों की पिटाई का आरोप मुखिया प्रतिनिधि के पति और उनके लोगों पर लगाया गया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने मुखिया प्रतिनिधि के घर और पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके में युवकों की पिटाई के बाद तनाव का माहौल है। लोगों में काफी गुस्सा है। हालातों को देखते हुए पुलिस ने मांझी थाना क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। इलाके में पुलिस व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं, इलाके में इतनी बड़ी घटना होने के बाद पुलिस ने विभागीय कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। 

टॅग्स :बिहारछपराBihar Policeनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब