लाइव न्यूज़ :

बिहारः चमकी बुखार पर उपेन्द्र कुशवाहा का नीतीश पर निशाना, कहा- CM छिपा रहे अपनी विफलता

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2019 05:11 IST

रालोसपा प्रमुख ने कहा कि उस इलाके में पहले भी बच्चों की मौतें होती रही हैं, लेकिन पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रही नीतीश सरकार ने इसपर ध्यान नहीं दिया. अब हमलोग नीतीश की अंतरात्मा जगाने के लिए जनता के बीच जाएंगे. 

Open in App

बिहार में चमकी बुखार से बच्चों की मौत पर निशाना साधते हुए रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी विफलता को छिपाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का इस्तीफा मांग रहे हैं. कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार की उदासीनता के कारण बच्चों की लगातार मौत होती रही और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसपर ध्यान नहीं दिया. ध्यान दिया होता तो आज इतने बच्चों की मौत नहीं हुई होती. 

रालोसपा प्रमुख ने कहा कि उस इलाके में पहले भी बच्चों की मौतें होती रही हैं, लेकिन पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रही नीतीश सरकार ने इसपर ध्यान नहीं दिया. अब हमलोग नीतीश की अंतरात्मा जगाने के लिए जनता के बीच जाएंगे. 

उन्होंने कहा इसी के लिए वे 2 जुलाई से मुजफ्फरपुर से पदयात्रा निकालेंगे और 6 जुलाई को पटना में संपन्न करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा का नाम 'नीतीश हटाओ-भविष्य बचाओ' होगा. 

कुशवाहा ने मंगल पांडे से इस्तीफा मांगने की खबरों पर कहा कि जब जब नीतीश सरकार में ऐसी घटनाएं हुईं, और सरकार कठघरे में खडी नजर आई, नीतीश वहां से निकलने का रास्ता खोज लिए. अपनी विफलता को छुपाने के लिए मंगल पांडेय का इस्तीफा मांग रहे हैं, लेकिन इस बार हम ऐसे नही होने देंगे नीतीश कुमार के चेहरे को बेनकाब कर के रहेंगे.

टॅग्स :चमकी बुखारनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए