लाइव न्यूज़ :

बिहार: अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाकर चर्चा के केन्द्र में आ गए उपेन्द्र कुशवाहा, ट्रोलर्स को दिया जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2025 16:19 IST

इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने अपने एक्स हैंडल के जरिये पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार की बातों को याद किया है। इतना ही नहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा भाई भी बताया है। उन्होंने लिखा है कि कभी-कभी बड़ों के द्वारा कही गई बातों को याद करना चाहिए।

Open in App

पटना:बिहार की सियासत में विपक्षी दल लगातार एनडीए सरकार पर हमला बोल रहे हैं। खासकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को निशाने पर ले रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि न तो वे विधान पार्षद हैं और न ही विधानसभा के सदस्य, फिर भी उन्हें मंत्री पद दिया जाना परिवारवाद और राजनीतिक पक्षपात का उदाहरण है। ऐसे में रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाकर चर्चा के केन्द्र में आ गए हैं। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने अपने एक्स हैंडल के जरिये पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार की बातों को याद किया है। इतना ही नहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा भाई भी बताया है। उन्होंने लिखा है कि कभी-कभी बड़ों के द्वारा कही गई बातों को याद करना चाहिए।

उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि आज‌ न जाने क्यों बड़े भाई नीतीश कुमार जी की एक पुरानी बात याद आ गई। सोचा आपसे भी शेयर करूं। कभी नीतीश जी ने कहा था- खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी। चिन्ता मत कीजिए। बायें हाथ से भगाते रहिए। दाहिने से खाते रहिए। बता दें कि दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने पर वे जमकर विपक्ष की तरफ से ट्रोल हो रहे हैं। दीपक प्रकाश बिहार विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नारायण पासवान के काउंटिंग एजेंट भी बने थे। लेकिन जब रिजल्ट आया तो नारायण पासवान को टोटल 327 वोट मिले थे। 

साथ ही उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी। ऐसे में बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश के मंत्री बनने से कई तरह के सवाल खड़े किये जा रहे हैं। अपने पोस्ट के जरिये उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर पलटवार किया। ऐसे में कुशवाहा का यह बयान राजनीतिक हलकों में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस बयान का आशय साफ है सरकार अपना काम करती रहेगी और विपक्ष की आलोचनाओं को “मक्खियों” की तरह देखा जाए, जिन्हें बस हटाते रहना चाहिए।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?