लाइव न्यूज़ :

बिहार के तिहरे हत्याकांड का आरोपी बहराइच से गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: August 21, 2021 10:33 IST

Open in App

बिहार के सीवान में 15 और 16 अगस्त की दरमियानी रात को अपनी पत्नी, सास और ससुर की कथित तौर पर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। तिहरे हत्याकांड के बाद वह फरार हो गया था।बहराइच की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने शनिवार को बताया कि तिहरे हत्याकांड का आरोपी मुबारक अली बहराइच के हरदी थाने के तहत आने वाले बंजरिया गांव का निवासी है। मुबारक अपनी पत्नी, एक बेटी और सास- ससुर के साथ सीवान के दरौंदा थाने के तहत आने वाले भीखाबांध गांव में अपने ससुराल में रह रहा था।एसपी ने बताया कि बिहार पुलिस की सूचना के अनुसार 15 और 16 अगस्त की दरमियानी रात को मुबारक ने अपनी पत्नी नसीमा खातून (30), ससुर अली हुसेन सांई (75) और सास नजमा खातून (70) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। घटना में मुबारक की नौ साल की बच्ची भी घायल हुई है। मुबारक अली के खिलाफ सीवान के दरौंदा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है।एसओजी प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस प्रयासरत थी। बिहार पुलिस ने बहराइच पुलिस से सम्पर्क किया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी और कोतवाली देहात पुलिस की टीम ने बिहार पुलिस का सहयोग किया और आरोपी को शुक्रवार को बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया।सिंह ने बताया कि अपनी टीम के साथ बहराइच आए बिहार पुलिस के निरीक्षक अजीत कुमार सिंह अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेकर मुबारक को बिहार ले गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?