लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के बीच चुनाव कराने वाला बिहार चार चुनावी राज्यों का मार्गदर्शन करेगा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:37 IST

Open in App

पटना, 26 जनवरी कोविड-19 महामारी के बीच विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाली बिहार सरकार चार राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में आसन्न चुनावों के मद्देनजर उनका मार्गदर्शन करेगी।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी, के अधिकारियों ने कोविड-19 मरीजों की संख्या में वृद्धि के बीच सफलता से चुनाव कराने के संबंध में सलाह के लिए विभाग से संपर्क साधा है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में असम सरकार का अनुरोध स्वीकार करके बिहार के स्वास्थ्य विभाग की टीम जल्द ही वहां जाएगी और कोविड-19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए विधानसभा चुनाव कैसे कराए गए, इसपर अपना अनुभव साझा करेगी।

अमृत ने , ‘‘बिहार को पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से भी समान अनुरोध प्राप्त हुए हैं। हम सभी के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे।’’

अक्टूबर-नवंबर, 2020 में 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का चुनाव सफलतापूर्वक कराने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने उार्य पद्धति की सराहना की थी।

बिहार में पंजीकृत 7.3 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 57.34 प्रतिशत (चार करोड़ से अधिक) ने विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो पिछले विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत (56.8) से अधिक था।

अमृत ने कहा, ‘‘यह (विधानसभा चुनाव) बड़ी चुनौती थी। सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, भारत निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार के समर्थन के कारण हम लक्ष्स को पा सके।’’

प्रशासन ने 7.3 करोड़ मतदाताओं के लिए 1.06 लाख से अधिक मतदान केन्द्र बनाए। मतदान और सुरक्षा कर्मियों के लिए 18 लाख फेस शील्ड, 70 लाख मास्क, 5.4 लाख सिंगल यूज़ रबर के दस्ताने खरीदे थे और मतदाताओं के लिए 7.21 करोड़ एक हाथ से इस्तेमाल होने वाले पॉलिथीन दस्ताने खरीदे थे।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 10 लाख से अधिक आशा कार्यकर्ता और जीविका दीदियों को तीन नोडल केंद्रों पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में किट के लिए खरीदी गयी सामग्रियों की पैकेजिंग के लिए लगाया गया था। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग के लिए एएनएम, पैरामेडिक्स और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

इतनी बड़ी मात्रा में सुरक्षा किटों की आपूर्ति के लिए उनके जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की भी प्रभावी आवश्यकता थी। हर मतदान केंद्र पर कचरा संग्रह के लिए पीले बैग और डिब्बे थे। मतदान के दिन दो बार कचरे को इकट्ठा करने के लिए ट्रकों की व्यवस्था की गई थी। अपशिष्ट पदार्थ मानक प्रोटोकॉल के अनुसार निकटतम नियत स्वास्थ्य सुविधा वाली जगहों पर जमा किए गए थे और बाद में उनका निपटान किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई