लाइव न्यूज़ :

बिहार: गोपालगंज में बदमाशों की करतूत, चोरों ने कीमती सामान के साथ लड़की को भी किया अगवा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2021 16:21 IST

रविवार की रात 12 की संख्या में आए चोरों ने घर में रखे कीमती गहनों समेत नकदी की चोरी की और जाते-जाते उनकी नाबालिग बेटी को भी उठा ले गए.

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज जिले के मीरगंज थाने के सवरेजी गांव में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैचोर गहने और कीमती सामान के साथ ही साथ मकान मालिक की नाबालिग बेटी को भी लेकर फरार हो गए मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने के सवरेजी गांव में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां चोरी करने आए चोर गहने और कीमती सामान के साथ ही साथ मकान मालिक की नाबालिग बेटी को भी लेकर फरार हो गए. घटना रविवार की रात की है, जहां 12 की संख्या में चोरों ने घर में घुसकर गहने और कीमती सामान चोरी कर लिए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात 12 की संख्या में आए चोरों ने घर में रखे कीमती गहनों समेत नकदी की चोरी की और जाते-जाते उनकी नाबालिग बेटी को भी उठा ले गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. इस मामले में जिले के मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

घटना के बारे में मीरगंज थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने कहा कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला लगता है. चोरी के सामान के साथ लडकी के गायब होने की लिखित सूचना दी गई है. लडकी के परिजनों ने पडोस के ही रहने वाले एक युवक को इस मामले में आरोपी बनाया है. वहीं जिस युवक के खिलाफ लडकी के परिजनों ने मामला दर्ज कराया गया है उसका पीड़ित परिजनों के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है.

पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष ने कहा कि हो सकता है कि जमीनी विवाद को लेकर यह मामला दर्ज कराया गया हो. मीरगंज पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान