लाइव न्यूज़ :

Bihar: जदयू सांसद अजय मंडल के द्वारा पत्रकारों की पिटाई पर तेजस्वी यादव ने घेरा सरकार को, कहा- पता चलता है कि शासन कैसे चल रहा है

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2025 19:29 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार में राजद की सरकार होती और इस तरह की घटना घटती तो अब तक नेशनल मीडिया में यह मामला छा गया होता। हर तरफ से हमारे ऊपर सवाल किये जाते। लेकिन आज कोई कुछ नहीं बोल रहा है। 

Open in App

पटना: बिहार के भागलपुर में जदयू सांसद अजय मंडल के द्वारा पत्रकारों की पिटाई पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना से पता चलता है कि वर्तमान में पदाधिकारी कैसे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में राजद की सरकार होती और इस तरह की घटना घटती तो अब तक नेशनल मीडिया में यह मामला छा गया होता। हर तरफ से हमारे ऊपर सवाल किये जाते। लेकिन आज कोई कुछ नहीं बोल रहा है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनते ही माई-बहिन सम्मान योजना के तहत एक माह के भीतर ढ़ाई हजार रुपये महिलाओं को दिया जायेगा। 200 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी क्योंकि पूरे देश स्तर पर बिहार में बिजली सबसे महंगी और स्मार्ट मीटर से यहां के शहरी व ग्रामीण लोग परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये दिया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार सबसे गरीब राज्य है़ महंगाई व बेरोजगारी से लोग पलायन कर रहे हैं। हमारी सरकार बनी तो नौकरियों की भरमार होगी। तेजस्वी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से भी बातचीत की जा रही है। सबसे अधिक महंगाई की मार वहीं झेल रही है. सभी चीजें महंगी हो गई है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। 

अपने 17 महीने की सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि जो कहा कि पांच लाख नौकरी दी। हमारे सरकार में कोई पेपर लीक नहीं हुआ। अब मैट्रिक से लेकर बीपीएससी तक की परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है। हमारे रहते जाति आधारित गणना कराई गई। आरक्षण की सीमा 65 प्रतिशत किया गया। डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार में है तो दूसरा अपराध में लगा हुआ है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से केंद्र में कई मंत्री हैं, लेकिन बजट में उनके विभाग को भी बिहार के लिये कुछ भी नहीं मिलता है। केंद्र में भाजपा की 11 साल से सरकार है। लेकिन केंद्र ने बिहार के लिये कुछ नहीं किया। बिहार को आज तक विशेष राज्य की दर्जा तक नहीं दिया गया। यह बिहार के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि बिहार की डबल इंजन की वर्तमान सरकार से किसान व मजदूर से लेकर हर वर्ग परेशान है। शराब से राज्य में मौत हो रही है, लेकिन प्रशासन छुपाने का काम कर रहा ह॥ कानून केवल कागजों पर ही चल रहा है। प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जा रहा है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब