लाइव न्यूज़ :

बिहार: सांप काटने पर हुई मौत पर पांच लाख रुपये मुआवजा मिलने का है प्रावधान

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2020 18:32 IST

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान भाजपा विधायक संजय सरावगी ने यह मुद्दा सदन के पटल पर रखा. इसके बाद उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सदन को बताया कि सांप को वन्य प्राणी की श्रेणी में रखा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देसांप काटने से व्यक्ति की मौत पर मिलेगा पांच लाख रुपये तक मुआवजा मुआवजे की यह राशि वन एंव पर्यावरण विभाग द्वारा दिया जाता रहा है. 

बिहार में सांप काटने से अगर किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो उसे मुआवजे के तौर पर पांच लाख रुपये दिये जाने का प्रावधान है. सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार विधानसभा में भाजपा विधायक संजय सरावगी के पूछे गये प्रश्न का जवाब देते हुए यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुआवजे की यह राशि वन एंव पर्यावरण विभाग द्वारा दिया जाता रहा है. 

दरअसल, बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान भाजपा विधायक संजय सरावगी ने यह मुद्दा सदन के पटल पर रखा. इसके बाद उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सदन को बताया कि सांप को वन्य प्राणी की श्रेणी में रखा गया है. वन्य प्राणियों के काटने से मौत के मामले में वन पर्यावरण विभाग के द्वारा पांच लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान पहले से ही है. यह सांप के काटने से हुई मौत पर भी लागू है. लेकिन, मुआवजे के लिए सर्पदंश के शिकार व्यक्ति का पोस्टमार्टम होना जरूरी है. 

इसके बाद राजद विधायक राहुल तिवारी और भोला यादव ने मुआवजे के इस प्रावधान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही. राहुल तिवारी ने कहा कि जानकारी के अभाव में अधिकतर लोग केवल बाढ और आपदा को लेकर ही मुआवजे की बात जानते है. इस पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि यह नियम काफी पुराना है. इसके जागरूकता के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है.  

टॅग्स :बिहारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?