लाइव न्यूज़ :

बिहार: महाराष्ट्र की बेटी धुरत सायली सावालाराम कम समय में दुराचारियों को सजा दिलवाकर उनके हौसले को कर रहीं पस्त

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2020 07:36 IST

व्यक्तिगत रुचि लेकर ढाई साल में 8 दुराचारियों को सात से 15 साल की सजा दिलवाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एसपी धुरत सायली सावालाराम को शाबाशी दी है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में दुराचारियों के खिलाफ काफी कम समय में सजा दिलवाकर महाराष्ट्र की बेटी व अररिया की एसपी धुरत सायली सावालाराम बिहार में महाराष्ट्र की जय गुंजवा रही हैं.व्यक्तिगत रुचि लेकर ढाई साल में 8 दुराचारियों को सात से 15 साल की सजा दिलवाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एसपी धुरत सायली सावालाराम को शाबाशी दी है.

बिहार में दुराचारियों के खिलाफ काफी कम समय में सजा दिलवाकर महाराष्ट्र की बेटी व अररिया की एसपी धुरत सायली सावालाराम बिहार में महाराष्ट्र की जय गुंजवा रही हैं. व्यक्तिगत रुचि लेकर ढाई साल में 8 दुराचारियों को सात से 15 साल की सजा दिलवाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एसपी धुरत सायली सावालाराम को शाबाशी दी है. इस तरह से अररिया की एसपी धुरत सायली सावालाराम पूरे राज्य में एक नजीर पेश कर रही हैं. 

इस संबंध में एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुराचार के आरोपितों को सजा दिलाने में एसपी अररिया ने बेहतर काम किया है. कोर्ट में पैरवी-घटना का अनुसंधान-तथ्य आदि का सुपरविजन करने से कोर्ट दो साल सात महीने में 8 मामलों में आरोपितों को सजा सुना चुकी है. छह कांड में दस-दस साल, 50 हजार रुपये तक जुर्माना, दो मामलों में कोर्ट  अलग-अलग धाराओं में 10 और 15 साल की अलग-अलग सजा सुना चुकी है.

वहीं, एसपी धुरत सायली सावालाराम ने बताया कि लूट-डकैती व बड़े अपराधियों के मामलों में स्पीडी ट्रायल करा रहे हैं. कोर्ट का सपोर्ट मिल रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों की जागरूकता, पुलिस की सजगता और स्पीडी ट्रायल के कारण दुराचार की घटनाओं में गिरावट आई है, लेकिन अब भी हर साल प्रति एक लाख की आबादी पर 30 महिलाओं के साथ वारदात हो रही हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि अररिया की एसपी धुरत सायली सावालाराम को चुनाव आयोग ने बेस्ट इलेक्ट्रोल प्रैक्टिसेस अवार्ड 2019 के लिए चयनित किया. राष्ट्रपति ने 25 जनवरी को दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम में उनको यह अवार्ड प्रदान किया था. इसतरह से धुरत सायली सावालाराम के प्रयासों से उनके जिले में अपराधियों के हौसले पस्त होते जा रहे हैं.

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी