लाइव न्यूज़ :

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, गृहमंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द, नवादा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2023 14:13 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बिहार दौरे पर सासाराम जाने की योजना रद्द कर दी है, जहां रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को यह जानकारी दी।नवादा लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।सम्राट अशोक के जयंती समारोह में शामिल होने की अपनी योजना को रद्द करना पड़ा है।

पटनाः बिहार के रोहतास जिले के जिला मुख्यालय सासाराम में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो अप्रैल को सासाराम में होने वाले दौरे को स्थगित कर दिया गया है। सासाराम में स्थिति तवानपूर्ण है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम में दो अप्रैल को होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया है।

अब शाह सासाराम में कोई भी रैली संबोधित नहीं करेंगे वो सिर्फ नवादा में लोगों को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के तरफ से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि सासाराम में वर्तमान में जो माहौल बना हुआ है, उसको ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे बिहार नहीं संभल रहा है। ऐसे हालात के बीच हम इस तरह का आयोजन कैसे कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक हमारे आराध्य हैं। हम लोगों ने बहुत उत्साह के साथ उनका कार्यक्रम निश्चित किया था। लेकिन दुर्भाग्य है कि बिहार सरकार सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है।

जहां कार्यक्रम होना है, वहां 144 धारा लगा दिया गया। इससे केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यक्रम रद्द करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अमित शाह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शाम 1 अप्रैल को पटना आ गये हैं। उन्होंने यहां वरीय नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार किया। वहीं, रविवार को नवादा के हिसुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दरअसल, सासाराम में शुक्रवार को रामनवमी के जुलुस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिससे शहर में माहौल बिगड़ गया। कई मोहल्लों में दो गुटों के लोग उग्र हो गये। दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई, इसमें सदर एसडीएम का गार्ड व एक महिला जख्मी हो गई। जिसके बाद शहर में बिगड़ते माहौल को देख प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है। वहीं इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम से ही बंद कर दी गई है।

” चौधरी ने आरोप लगाया, “यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में नहीं है। यहां तक कि नीतीश के गृह जिले नालंदा में आने वाले बिहार शरीफ में भी कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है। राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की स्थिति है।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (नित्यानंद राय, बिहार भाजपा के पूर्व प्रमुख) ने आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बल प्रदान करने की पेशकश के साथ राज्य सरकार से संपर्क किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि पूरी प्रशासनिक मशीनरी सोई हुई है।” उन्होंने कहा, “सासाराम में धारा-144 लागू करना एक स्पष्ट संकेत है कि वहां कोई बड़ी सभा नहीं हो सकती है।

इसलिए, माननीय गृह मंत्री ने सम्राट अशोक के जयंती समारोह के लिए शहर की अपनी यात्रा रद्द कर दी है।” शनिवार शाम पटना पहुंचने पर शाह के शहर के एक होटल में रुकने और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने की संभावना है।

बिहार में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए गृह मंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। शाह के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन जगहों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के अलावा ड्रोन को सेवा में लगाया गया है, जहां रविवार को दिल्ली लौटने से पहले शाह के जाने का कार्यक्रम है।

टॅग्स :अमित शाहबिहारBJPसासारामनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"