लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर में ट्रेन रोक शराब पीने चला गया ड्राइवर, घंटे भर खड़ी रही रेलगाड़ी, यात्रियों का हंगामा

By विनीत कुमार | Updated: May 3, 2022 12:35 IST

बिहार के समस्तीपुर के हसनपुर रोड स्टेशन पर सोमवार को अजीबोगरीब वाकया हुआ। ट्रेन का उप चालक गाड़ी खड़ी कर शराब पीने चला गया। बाद में उसे नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसमस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर हुआ अजीबोगरीब वाकया।ट्रेन छोड़ शराब पीने चला गया उप चालक, एक घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही रेलगाड़ी।बाद में उप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, दूसरे चालक के आने के बाद ट्रेन हुई रवाना।

समस्तीपुर: शराबबंदी वाले बिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन खड़ी कर उसका ड्राइवर शराब पीने चला गया। इस वजह से करीब घंटे भर ट्रेन खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई और कई ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद जीआरपी की टीम पहुंची और फिर ये पता चला कि ट्रेन के उप चालक ने पास में बाजार जाकर शराब का सेवन किया।

ट्रेन संख्या 05278 के यात्रियों ने किया हंगामा

सामने आई जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 05278 डाउन सवारी गाड़ी सोमवार को शाम 05.41 बजे हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। उस समय राजधानी ट्रेन के क्रॉसिंग का भी समय हो गया था। इसलिए सवारी गाड़ी को थोड़ी देर के लिए रोका गया था। ऐसे में उप चालक कर्मवीर कुमार यादव ने मुख्य चालक संतोष कुमार से अनुमति लेकर थोड़ी देर में स्टेशन के बाहर से वापस आने की बात कही थी। इसके बाद वह बाजार की ओर गया और शराब सेवन किया।  

दूसरी ओर जब राजधानी के पास हो जाने के काफी देर बाद भी जब ट्रेन नहीं खुली तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद जीआरपी की टीम पहुंची और उप चालक की खोज शुरू हुई। थोड़ी ही देर में पता चल गया कि वह शराब के नशे में स्टेशन रोड पर दुर्गा मंदिर के पास है। इसके बाद जीआरपी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया थाने ले आई। उप चालक के पास से शराब की बोतल भी बरामद हुई है।

दूसरे सह चालक के आने से रवाना हुई ट्रेन

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इसी सवारी गाड़ी में सहरसा के ट्रेन चालक ऋतुराज कुमार भी सफर कर रहे हैं। उनसे विशेष आग्रह किया गया और फिर उन्होंने उप चालक की भूमिका निभाई और ट्रेन को रवाना किया जा सका। सवारी गाड़ी करीब एक घंटा देर से शाम 06.47 बजे हसनपुर रोड स्टेशन से खुली।

टॅग्स :बिहार समाचारभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील