लाइव न्यूज़ :

बिहारः तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, कहा-14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2020 20:12 IST

नीतीश कुमार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। ख़बरदार अगर कोई नैतिकता,सुशासन और लोकलाज की बात करेगा। बदलाव के जनादेश के विपरीत अनैतिक सरकार बनाते ही नीतीश जी ने रोजी-रोटी जैसे सकारात्मक मुद्दों को छोड़ नकारात्मकता को गले लगा लिया है

Open in App
ठळक मुद्देउद्योग लगाने, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने जैसे जन सरोकारी मुद्दों पर विमर्श क्यों नहीं करते? मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें.मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था.

पटनाः बिहार में सत्ता से दूर रह गई राजद अब एनडीए सरकार पर लगातार हमलावर मुद्रा में दिखाई दे रही है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज एकबार फिर से ट्वीट कर नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है.

उन्होंने अपने ट्वीट में सवाल करते हुए लिखा है, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी 19 लाख नौकरी, शिक्षकों के लिए समान काम-समान वेतन, कृषि ऋण माफी, बिजली दर कम करना, पुरानी पेंशन लागू करना, संविदाकर्मी, शिक्षा पर बजट का 22 फीसदी खर्च करने, उद्योग लगाने, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने जैसे जन सरोकारी मुद्दों पर विमर्श क्यों नहीं करते?

तेजस्वी यादव ने अपने एक अन्य ट्वीट में राज्य सरकार पर हमला जारी रखते हुए लिखा है, नीतीश कुमार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है. खबरदार अगर कोई नैतिकता, सुशासन और लोकलाज की बात करेगा. बदलाव के जनादेश के विपरीत अनैतिक सरकार बनाते ही नीतीश जी ने रोजी-रोटी जैसे सकारात्मक मुद्दों को छोड़ नकारात्मकता को गले लगा लिया है.

इससे पहले बीते दिनों बिहार की नई सरकार में शिक्षा मंत्री बनाये गये मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें.

महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी. अभी तो 19 लाख नौकरी, संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे. जय बिहार, जय हिन्द.' हालांकि, घोटाले के आरोपी मंत्री मेवालाल चौधरी के कार्यभार संभालने के तीन घंटे के अंदर इस्तीफा देने पर जदयू ने उनको पार्टी ने धन्यवाद दिया है.

जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नाराय़ण सिंह ने कहा कि मेवालाल चौधरी ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देकर बेहतर उदाहरण पेश किया है. उन्होंने कहा कि जब भी इस तरह का कोई मामला आया हो चाहे वह जीतन राम मांझी, रामाधार सिंह जब भी मामला सामने आया है तो उन्होंने इस्तीफा दिया. जब दोष मुक्त हुए तो यह नेता फिर से मुख्यधारा में आए हैं. मेवालाल पर तेजस्वी यादव बोल रहे हैं. वह हैरान करने वाला है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवआरजेडीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजीतन राम मांझीनीतीश कुमारजेडीयूलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?