लाइव न्यूज़ :

Bihar RJD-JDU Politics: आखिर क्यों मौन हैं सीएम नीतीश?, एक बार फिर से पलटी मार राजद के साथ आएंगे, राजद विधायक भाई वीरेंद्र का दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2024 16:06 IST

Bihar RJD-JDU Politics News: भाई वीरेंद्र ने कहा कि क्या नीतीश वास्तव में एनडीए के साथ रहेंगे या राजद की ओर लौटेंगे? वहीं, वक्फ बोर्ड कानून संशोधन विधेयक पर नीतीश की सोच को लेकर भाई वीरेन्द्र ने कहा कि उनकी सोच ही अलग रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआजादी की लड़ाई में अंग्रेजों का साथ दिया था। चुप्पी को एक गंभीर संकेत माना जा सकता है।2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Bihar RJD-JDU Politics News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से राजद के साथ आ सकते हैं, जैसा कि उन्होंने पहले भी किया था। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की मौन  के पीछे कई कारण हो सकते हैं और यह संकेत दे रहा है कि उनके मन में कुछ बड़ा चल रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी-कभी सोचते होंगे कि वे किस फेरे में पड़ गए हैं। देशद्रोहियों के साथ हाथ मिला लिया है। भाई वीरेन्द्र ने कहा कि जब नीतीश कुमार इतिहास पलटते होंगे तो उन्हें याद आता होगा कि भाजपा और जनसंघ के लोग वही हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों का साथ दिया था। इस संदर्भ में उनकी चुप्पी को एक गंभीर संकेत माना जा सकता है।

जदयू के द्वारा यह घोषणा किए जाने पर कि 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पार्टी को विश्वास है कि एनडीए सरकार फिर से बनेगी। इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते भाई वीरेंद्र ने कहा कि क्या नीतीश वास्तव में एनडीए के साथ रहेंगे या राजद की ओर लौटेंगे? वहीं, वक्फ बोर्ड कानून संशोधन विधेयक पर नीतीश की सोच को लेकर भाई वीरेन्द्र ने कहा कि उनकी सोच ही अलग रही है।

नीतीश कुमार की छवि अल्पसंख्यकों को लेकर उदारवादी रही है और वह कभी भी सांप्रदायिक कही जाने वाली राजनीति को लेकर सवालों में नहीं आना चाहते। यही कारण रहा है कि एनडीए के साथ रहते हुए भाजपा के साथ रहते हुए भी उनकी एक अलग छवि रही है। उन्होंने कहा कि हाल में जब कुछ मुस्लिम नेताओं ने नीतीश कुमार से मुलाकात की तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस पर जरूर कुछ सोचेंगे।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी