लाइव न्यूज़ :

बिहार में बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चे सहित सात लोगों की गई जान, कई जख्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2021 20:43 IST

सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत सहरसा जिले में हुई है. जबकि मधुबनी और पूर्वी चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देसिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच की मौत हो गई. सरोजा पंचायत स्थित चकमका वार्ड नं 11 में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई है.मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है.

पटनाः बिहार में लगातार हो रही बारिश में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से आज 7 लोगों की जान चली गई है. अलग-अलग जिलों में इन लोगों की मौत हुई है.

 

सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत सहरसा जिले में हुई है. जबकि मधुबनी और पूर्वी चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है. सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच की मौत हो गई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सरोजा पंचायत स्थित चकमका वार्ड नं 11 में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि बच्चे महिला के साथ मूंग तोड़ने गए थे. इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सब के सब झुलस गए और उनकी मौत हो गई.

इस घटना में फुलो राय की 68 वर्षीय माता भगिया देवी, सुरेंद्र राय की 14 वर्षीय पुत्री मंजन कुमारी, वीरेंद्र राय की 13 वर्षीय पुत्री विमल कुमारी, 12 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी और सकरा निवासी लाल सिंह के बेटे बादल कुमार की मौत हो गई. बादल कुमार अपने मौसा वीरेन राय के पास आया था. वही इस घटना में दो बच्चे जख्मी हैं, जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बलवाहाट ओपी अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लेकर आये. यहां बता दें कि बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश के अभी जारी रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार एक जुलाई तक राज्य में भारी बारिश होती रहेगी.

मौसम विभाग ने करीब-करीब पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. राज्‍य के कई इलाकों में बारिश और तेज गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने करीब-करीब पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है.

बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टनीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता