लाइव न्यूज़ :

Bihar: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने पोस्टर के जरिए लालू परिवार पर बोला तीखा हमला, कहा-लालू यादव ने देखा सिर्फ अपना परिवार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2024 15:20 IST

पोस्टर के जरिए यादव समाज को यह दिखाने को कोशिश की गई है कि लालू यादव सिर्फ अपने परिवार के अलावे अन्य किसी यादव जाति से आने वाले नेता को कभी भी आगे बढ़ाने का काम नहीं किया है।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज अभी से ही अपना दमखम दिखाने में जुट गई है। इसी कड़ी में राजधानी पटना की सड़कों पर पार्टी की ओर से पोस्टर वार शुरू कर दिया गया है। जन सुराज की तरफ से इस बार लालू परिवार को निशाना बनाया गया है। पोस्टर के जरिए यादव समाज को यह दिखाने को कोशिश की गई है कि लालू यादव सिर्फ अपने परिवार के अलावे अन्य किसी यादव जाति से आने वाले नेता को कभी भी आगे बढ़ाने का काम नहीं किया है।

पोस्टर में साफ तौर पर लिखा गया है कि "लालू यादव ने देखा सिर्फ अपना परिवार...बाकी सभी यादव नेताओं का किया राजनैतिक संहार" बिहार की राजनीति में लालू परिवार पर कोई लगातार हमला बोल रहा है तो वह हैं प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी की नेता अपर्णा यादव। 

चर्चा है कि प्रशांत किशोर ने जनसुराज से जुड़ी हुई महिला नेत्री अपर्णा यादव को आगे बढ़ाते हुए यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि जन सुराज में यादव जाति से आने वाले लोग भी काफी संख्या में जुड़ रहे हैं। यादवों को मान- सम्मान जन सुराज में भी मिल रहा है क्योंकि यादव की पार्टी अब सिर्फ आरजेडी नहीं है बल्कि जन सुराज भी हो चुकी है, जहां यादव सहित सभी जाति और धर्म के लोग लगातार जुड़ने का काम कर रहे हैं। 

पोस्टर के जरिए प्रशांत किशोर ने यादव समाज से आने वाले लोगों को यह याद दिलाने की कोशिश की है कि आप चाहे कितना भी संघर्ष और मेहनत कर लें आरजेडी को आगे बढ़ाने के लिए लेकिन जब आपको आगे बढ़ाने की बात आएगी तो उस समय लालू यादव द्वारा आपको दबा दिया जाएगा क्योंकि उन्हें डर सताता है कि कहीं और दूसरा कोई यादव का नेता नहीं बन जाए। 

यही कारण है कि अब तक सैकड़ों यादव नेताओं का उन्होंने कद छोटा करके रख दिया है। दरअसल, प्रशांत किशोर लगातार गांव-गांव घूम रहे है और लोगों से बिहार की बदहाली से बचाने का दावा कर रहे हैं कि अगर हमको मौका दिया जाएगा तो बिहार को हम देश के सबसे बेहतर राज्य बना सकते हैं। 

बता दें कि प्रशांत किशोर ने इसी 2 अक्टूबर को अपनी पार्टी लॉन्च करने को घोषणा कर रखी है। साथ ही प्रशांत किशोर की तरफ से यह भी कहा गया है कि उनकी पार्टी जन सुराज बिहार के 243 सीटों पर अपनी उम्मीदवार उतारेगी।

टॅग्स :प्रशांत किशोरलालू प्रसाद यादवअपर्णा यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?