लाइव न्यूज़ :

कुर्सी के लिए कभी भाजपा के पैर पर गिरते हैं तो कभी राजद के लालटेन पर लटक जाते..., प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2023 16:19 IST

बिहारः 2020 में नीतीश कुमार चुनाव हार गए। प्रशांत किशोर ने कहा कि 243 विधानसभा में महज 40 विधायक जीते हैं तो यह चुनाव हारने के ही समान है। जुगाड़ लगाकर मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कुर्सी के लिए वे भाजपा और राजद के सामने नतमस्तक हो गए हैं।मानवता के आधार पर जिस नीतीश कुमार की 2014-15 में मदद की थी।नीतीश कुमार ने अपने बंगले से बाहर निकलकर उनकी मदद करने की कोई कोशिश नहीं की।

पटनाः बिहार में सियासी जमीन तलाश रहे चुनावी रणनीतिकर प्रशांत किशोर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार में अब नैतिकता नहीं बची है और कुर्सी के लिए वे भाजपा और राजद के सामने नतमस्तक हो गए हैं।

पीके ने कहा कि 2014 में नीतीश कुमार चुनाव नहीं हारे थे बल्कि उनकी पार्टी लोकसभा का चुनाव हार गई थी। नैतिकता के आधार पर नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन 2020 में नीतीश कुमार चुनाव हार गए। पीके ने कहा कि 243 विधानसभा में महज 40 विधायक जीते हैं तो यह चुनाव हारने के ही समान है। बावजूद इसके कोई न कोई जुगाड़ लगाकर वे मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में अब नैतिकता नहीं बची है और वे कुर्सी पर बने रहने के लिए कभी भाजपा के पैर पर गिरते हैं तो कभी राजद के लालटेन पर लटक जाते हैं। नीतीश कुमार न तो प्रशासक के तौर पर और ना ही राजनेता के तौर पर हैं। मानवता के आधार पर जिस नीतीश कुमार की 2014-15 में मदद की थी।

ये वही नीतीश कुमार हैं, जिन्होंने बाजपेयी सरकार में रेल मंत्री रहते हुए असम में हुए रेल हादसे के बाद इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने यह कहकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था कि 291 लोगों की मौत के बाद मैं इस पद पर कैसे रह सकता हूं, ये वही नीतीश कुमार हैं।

जबकि कोरोना काल के दौरान न जाने कितने ही लोग मौत के शिकार हो गए, बिहार के लाखों लोग सड़कों पर मारे मारे फिर रहे थे। लेकिन नीतीश कुमार ने अपने बंगले से बाहर निकलकर उनकी मदद करने की कोई कोशिश नहीं की और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया था।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीप्रशांत किशोरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो