लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः कहां से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर?, आखिरकार किया खुलासा, जानिए सीट समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2025 15:38 IST

जन सुराज ने प्रशांत किशोर ने पहले ही इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीट से जदयू के टिकट पर दिनेश राय के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है।सीट के भोजपुरी गायक रितेश पांडेय भी चुनाव लड़ना चाह रहे थे। जनता से जो वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए मैं राजनीति में आया हूं।

पटनाः बिहार में चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि वे इस बार रोहतास जिले के करगहर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने इस बात का खुलासा किया। दरअसल, जब उनसे पूछा गया कि वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि सभी लोगों को कहता हूं दो जगहों से लड़ना चाहिए। एक कर्म भूमि और दूसरी जन्म भूमि। अगर जन्म भूमि की बात करें को करहगर मेरी जन्म भूमि है और मैं वहीं से चुनाव लड़ना चाहूंगा। बता दें कि करगहर विधानसभा सीट ब्राह्मण बहुल सीट है। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में करगहर सीट पर कांग्रेस के संतोष मिश्रा ने जीत हासिल की थी। वहीं जदयू के वशिष्ठ सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार इस सीट से जदयू के टिकट पर दिनेश राय के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है।

वहीं इस सीट के भोजपुरी गायक रितेश पांडेय भी चुनाव लड़ना चाह रहे थे। लेकिन, जन सुराज ने प्रशांत किशोर ने पहले ही इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। पीके ने कहा कि हमने लंबे समय से बिहार की राजनीति को करीब से देखा है। अब बदलाव की जरूरत है और इसकी शुरुआत करगहर से होगी। जनता से जो वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए मैं राजनीति में आया हूं।”

उल्लेखनीय है करगहर विधानसभा सीट हमेशा से राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जाती है। यहां जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे जीत-हार तय करते हैं। इस बार प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। इस सीट पर बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव के अनुसार कुल मतदाता की संख्या  324906 थी और 2020 विधानसभा चुनाव में मतदान  59.85 फीसदी हुआ था।

वहीं, प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने के बाद विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों में खलबली मच गई है। एक तरफ जहां उनके समर्थक इसे “नई राजनीति की शुरुआत” बता रहे हैं, वहीं विरोधी दल इस पर चुटकी ले रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशांत किशोर के करगहर सीट से चुनाव लड़ने की बात होती तो इस सीट पर कौन-कौन से सियासी समीकरण बनते हैं। प्रशांत किशोर ने पिछले दो सालों से पूरे बिहार में जन सुराज यात्रा के ज़रिए लगातार जनता से जुड़ने का अभियान चलाया है।

वे लगातार मौजूदा राजनीतिक दलों पर आरोप लगाते रहे हैं कि पिछले तीन दशकों में बिहार की हालत सुधरी नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर प्रशांत किशोर का करगहर से चुनाव लड़ने का फैसला होता है तो बिहार की राजनीति में नया समीकरण बना सकता है। यह सीट फिलहाल महागठबंधन के कब्जे में है और यहां से मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025प्रशांत किशोरबिहारपटनानीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट