लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिए जाने के बाद सियासी पारा हाई, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-बिहार अपने आप में शर्मसार, राजद और कांग्रेस जिम्मेदार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2025 16:45 IST

तेजस्वी यादव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री की मां को अपमानित किया गया और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस वीडियो को वायरल किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बदनाम हो रहा है और इसके पीछे सीधे-सीधे राजद और कांग्रेस जिम्मेदार हैं।सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद के लोग लगातार मर्यादा तोड़ रहे हैं।प्रधानमंत्री का यह हाल कर रहे हैं, तो सत्ता में आने के बाद यह किस हद तक जाएंगे।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी माहौल बेहद गर्म हो गया है। वैशाली में शनिवार को हुई तेजस्वी यादव की “बिहार अधिकार यात्रा” की अंतिम सभा के दौरान राजद के कुछ समर्थकों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिए जाने के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। इस घटना पर रविवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज बिहार अपने आप में शर्मसार हो रहा है। जिस बिहार को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है, वही बिहार बदनाम हो रहा है और इसके पीछे सीधे-सीधे राजद और कांग्रेस जिम्मेदार हैं।

सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद के लोग लगातार मर्यादा तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस आज सत्ता में नहीं हैं, मगर इनके गुंडे और समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दे रहे हैं। सोचिए, जब ये सत्ता में नहीं हैं तो प्रधानमंत्री का यह हाल कर रहे हैं, तो सत्ता में आने के बाद यह किस हद तक जाएंगे।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री की मां को अपमानित किया गया और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस वीडियो को वायरल किया। यह कृत्य न केवल एक व्यक्ति का अपमान है, बल्कि पूरे लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि लालू परिवार और कांग्रेस के गुंडे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये लोग सत्ता में आए, तो बिहार की अस्मिता और आम जनता के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के लोग बिहार के समाज को कलंकित कर रहे हैं। जब लालू के बेटे तेजस्वी मंच पर खड़े हैं और पीएम की मां को गाली दी जाती है, तो यह बिहार के लिए कलंक है।

ऐसी घटनाओं के लिए लालू परिवार और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह लोकतंत्र और बिहार की परंपरा के खिलाफ है और इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में लोकतंत्र और समाज की मर्यादा की रक्षा सबसे बड़ा कर्तव्य है।

सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि राजद और कांग्रेस सत्ता में आ गए तो बिहार में फिर से जंगलराज लौट आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग सत्ता में आते ही महिलाओं का अपमान करेंगे, मां-बहन की गालियां देंगे और पूरे बिहार को अराजकता की ओर धकेल देंगे।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है। गुंडों और अपराधियों को जोड़कर सरकार बनाने की कोशिश हो रही है। मगर बिहार की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि यह हरकत बिहार को कलंकित करने वाली है और यदि समय रहते माफी नहीं मांगी गई तो यह साफ हो जाएगा कि राजद और कांग्रेस प्रधानमंत्री की मां को गाली दिलवाने की सोच रखते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर और भी बड़ा आरोप लगाया कि उनकी आईटी सेल ने प्रधानमंत्री की मां का अपमान करने वाला वीडियो वायरल करने का काम किया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता इन हरकतों को चुपचाप देख रही है। उन्होंने कहा कि दो महीने बाद जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो इसका करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अकेले दम पर भी मजबूत है और जनता के आशीर्वाद से महागठबंधन को पटखनी देगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने जिला अध्यक्षों के माध्यम से इस घटना पर कार्रवाई करेगी और जनता तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि किस तरह से महागठबंधन लोकतंत्र और बिहार की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनाराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष