लाइव न्यूज़ :

चुनाव नहीं लड़ेंगे प्रशांत किशोर, 51 उम्मीदवारों की पहली सूची, 7 एससी, 17 ओबीसी और 9 अल्पसंख्यक लोगों को टिकट

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2025 16:34 IST

उदय सिंह ने बताया कि प्रशांत किशोर जी राघोपुर से अपनी चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। साफ कर दिया गया कि प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे51 उम्मीदवारों में 7 एससी, 17 ओबीसी और 9 अल्पसंख्यक लोगों को टिकट दिया गया है। अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि अब हर दिन हम लोग उम्मीदवार का नाम जारी करेंगे। भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को करगहर से टिकट मिला है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कई प्रभावशाली नामों को टिकट दिए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि अब हर दिन हम लोग उम्मीदवार का नाम जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि पहली सूची में 51 उम्मीदवारों में 7 एससी, 17 ओबीसी और 9 अल्पसंख्यक लोगों को टिकट दिया गया है। उदय सिंह ने बताया कि प्रशांत किशोर जी राघोपुर से अपनी चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान यह भी साफ कर दिया गया कि प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।

वहीं, उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि हम लोग नया इतिहास बनाने जा रहे हैं। जिन उम्मीदवारों को टिकट मिला है, उनमें भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को मोरवा से टिकट मिला है। जबकि आरपी सिंह की बेटी लता सिंह को अस्थांवा से टिकट मिला है। वहीं भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को करगहर से टिकट मिला है।

जबकि जाने-माने अधिवक्ता वाईवी गिरी समेत कई अन्य बड़े चेहरे शामिल हैं। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जनसुराज अच्छे लोगों की पार्टी है, सूची देखकर आप भी कहेंगे हमने अच्छे लोगों को मौका दिया है। 11 अक्टूबर से चुनाव अभियान शुरू होगा, जिसकी शुरुआत प्रशांत किशोर राघोपुर से करेंगे।

जनसुराज के द्वारा जारी सूची के अनुसार वाल्मीकि नगर नगर से दीर्घ नारायण प्रसाद, लौरिया से सुनील कुमार, हरसिद्धि से अवधेश राम, बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज आलम, सुपौल निर्मली से रामप्रवेश यादव, सिकटी से रागिब बबलू, कोचाधामन से अबू अशफाक फारूक, पूर्णिया अमौर अफरोज आलम को टिकट दिया गया है।

मधेपुरा में आलमनगर सुबोध सुमन, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना, सिमरी बख्तियारपुर दे सुरेन्द्र यादव, महिषी शमीम अख्तर, दरभंगा से आरके मिश्रा, केवटी से बिल्टतू साहनी, मीनापुर से तेजनारायण सहनी, गोपालगंज से डॉक्टर शशिशेखर सिन्हा, भोरे से प्रीति किन्नर, मांझी से वाइबी गिरी, छपरा से जेपी सिंह, परसा से मुसाफिर महतो, सोनपुर से चंदन मेहता लड़ेंगे।

कल्याणपुर से रामबालक पासवान, मोरबा से डॉक्टर जागृति ठाकुर, बेगूसराय से सुरेन्द्र साहनी, खगड़िया से जयंती पटेल, बेलदौर से गजेंद्र कुमार सिंह निषाद, पीरपैंती से घनश्याम दास, बेलहर से ब्रजकिशोर पंडित, परवत्ता से विनय कुमार बरुण, अस्थावा से लता सिंह, बिहार शरीफ से दिनेश कुमार, नालंदा से कुमार पूनम सिन्हा, कुम्हरार से प्रोफेसर केसी सिन्हा, आरा से डॉक्टर विजय गुप्ता, चेनारी से नेहा नटराज, करगहर से रितेश पांडेय अभिनेता, गोह से सीताराम दुखारी, नवीनगर से अर्चना चंद्रा यादव, इमामगंज से डॉक्टर अजीत कुमार और बोधगया से लक्ष्मण मांझी को उम्मीदवार बनाया गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025प्रशांत किशोरपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब