लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट बंटवारा नहीं, CPI(ML) ने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखिए सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 14, 2025 17:59 IST

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन ने अभी तक सीट बंटवारे के बारे में औपचारिक घोषणा नहीं की है।उम्मीदवार मंगलवार से नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया। कम से कम 18 सीट पर चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सीपीआई(एमएल) ने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सूची जारी की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा था कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के कम से कम 18 सीट पर चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है, जबकि कुछ और सीट के लिए बातचीत जारी है। भट्टाचार्य ने कहा कि उम्मीदवार मंगलवार से नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया। महागठबंधन ने अभी तक सीट बंटवारे के बारे में औपचारिक घोषणा नहीं की है।

भाकपा (माले) लिबरेशन 2020 के चुनाव में 19 सीट में से 12 पर जीत हासिल करके एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरा था और इस बार उसने लगभग 40 सीट की मांग की है। पार्टी ने पिछली बार जिन 19 सीट पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 18 सीटों पर बातचीत हो गई है लेकिन कुछ अन्य सीट पर चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रचार मशीनरी पहले ही ग्रामीण बिहार में सक्रिय हो चुकी है।

भाकपा (माले) लिबरेशन महागठबंधन का एक अहम घटक है जिसमें राजद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी शामिल हैं। राज्य की सत्तारूढ़ राजग ने सीट बंटवारे के संबंध में एक ओर जहां निर्णय ले लिया है वहीं विपक्षी खेमा अब भी बातचीत में उलझा हुआ है।

राजद और कांग्रेस अब भी दिल्ली में सहमति बनाने में जुटे हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को नयी दिल्ली में घोषणा की कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025सीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील