लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव 2025ः बिहार सियासत में एंट्री कर रहे चिराग पासवान?, पटना, दानापुर या हाजीपुर से लड़ेंगे इलेक्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2025 19:32 IST

चिराग पासवान का केंद्र की राजनीति से बिहार के सियासी मैदान में सीधे तौर पर आना महागठबंधन के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए भी एक नई सियासी चुनौती के तौर पर माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान पटना, दानापुर या फिर हाजीपुर के किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।चिराग पासवान आज सिर्फ प्रतिनिधि नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं।तेजस्वी यादव के लिए यह नया चुनौती है या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सिरदर्द?

पटनाः केन्द्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवानबिहार की सियासत में एंट्री लेने जा रहे हैं। उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा खूब हो रही है। पिछले दिनों पार्टी की ओर से कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया था कि चिराग पासवान को यह चुनाव लड़ना चाहिए। इस बीच चिराग के जीजा जी व जमुई के सांसद अरुण भारती ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे सियासी हलचल बढ़ गई है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान पटना, दानापुर या फिर हाजीपुर के किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

चिराग पासवान के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने इसकी जानकारी दी है। अरुण भारती ने कहा कि चिराग पासवान किसी आरक्षित सीट से चुनाव ना लड़कर एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। अरुण भारती ने एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट कर लिखा है कि चिराग पासवान पूरे बिहार की उम्मीद हैं।

उन्होंने लिखा है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार केंद्रित है और उनका विजन “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है। यह तभी संभव है जब वे खुद बिहार में रहकर नेतृत्व करें।

जब मैं प्रदेश प्रभारी के रूप में गांव-गांव गया, हर जगह लोगों की एक ही मांग थी कि चिराग जी को अब बिहार में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। हाल ही में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ें।

अरुण भारती ने लिखा है कि साथ ही साथ, कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार वे किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़े, ताकि यह संदेश जाए कि वे अब सिर्फ एक वर्ग नहीं, पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। चिराग पासवान आज सिर्फ प्रतिनिधि नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं।

उनका यह कदम सामाजिक न्याय की राजनीति को एक नई दिशा देगा, जिसमें प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सर्वमान्यता की भी लड़ाई लड़ी जाएगी। अंत में उन्होंने लिखा है कि जब नेता पूरे बिहार का है, तो सीट का दायरा क्यों सीमित हो? चिराग पासवान अब सिर्फ़ एक समुदाय की नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं।

इधर, इसके इसको लेकर बिहार की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है। खास तौर पर एनडीए खेमे में जहां इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है। वहीं, चिराग पासवान का केंद्र की राजनीति से बिहार के सियासी मैदान में सीधे तौर पर आना महागठबंधन के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए भी एक नई सियासी चुनौती के तौर पर माना जा रहा है।

ऐसे में यह चर्चा का विषय बन गया है कि चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर लोजपा(रा) का यह फैसला बिहार की राजनीति की दृष्टि से कितना बड़ा है? क्या तेजस्वी यादव के लिए यह नया चुनौती है या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सिरदर्द?

टॅग्स :बिहारविधानसभा चुनावचिराग पासवानरामविलास पासवानलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?