लाइव न्यूज़ :

‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन?, अमित शाह ने विधानसभा चुनाव नतीजों पर कहा- प्रचंड जनादेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 16:58 IST

बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।

Open in App

नई दिल्लीः देश के गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव नतीजों पर कहा कि ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन है। यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजग की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव में राजग के प्रदर्शन को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘विकास-केंद्रित’’ राजनीति में अपना भरोसा जताया है। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य की 243 विधानसभा सीट में से 180 से अधिक पर बढ़त हासिल करते हुए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोगों ने जाति और समुदाय से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के लिए वोट दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यह वोट आशा और विश्वास का है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और (बिहार के) विकास की उनकी गारंटी में विश्वास दिखाया है।’’

प्रसाद ने कहा कि बिहार के लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शासन के दौरान ‘‘लालू प्रसाद का जंगल राज’’ और राजग के कार्यकाल के दौरान राज्य में हुए बदलाव को देखा है। उन्होंने चुनाव परिणामों को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने राजग के सुशासन और महिलाओं समेत लोगों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों को देखा है।

बिहार के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘उन्हें लालू का जंगल राज भी याद है।’’ रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘लोगों ने मोदी जी, भाजपा और राजग में विश्वास दिखाया है...मुझे इस बात पर गर्व है कि हमारा बिहार आज विकास के नये पथ पर चलने के लिए तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

भाजपा सांसद एवं मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘राजग बिहार में भारी जीत की ओर बढ़ रहा है।’’ बलूनी ने बिहार में प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव प्रचार का एक वीडियो फुटेज भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राजग राज्य में अपनी अब तक की सबसे बड़ी चुनावी जीत दर्ज करेगा।

मोदी के इसी वीडियो क्लिप को साझा करते हुए भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ‘एक्स’ पर भोजपुरी में लिखा, ‘‘बिहार में बंपर जीत हो गईल, जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट हो गईल’’। चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के रुझानों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी ने उनके नेतृत्व में न केवल अपनी विरासत खो दी है, बल्कि विश्वसनीयता भी खो दी है।

भाटिया ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नेहरूजी की जयंती पर राहुल का कांग्रेस को तोहफा: बार-बार 95 हार! विरासत भी गई, विश्वसनीयता भी चली गई!’’ राज्य विधाानसभा चुनाव में राजग के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भाजपा के एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि बिहार के लोगों ने एक बार फिर मोदी की विकास-केंद्रित राजनीति में अपना विश्वास जताया है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘लोग भी विकास की इस यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने राजग को चुना है।’’ भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने राजद नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘इस समय मतगणना में लालू के दोनों बेटे पीछे चल रहे हैं।’’ 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025अमित शाहबिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई