लाइव न्यूज़ :

बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी?, सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव, यात्रा में अलर्ट जारी, बंद जीप से...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2025 17:57 IST

राहुल गांधी ने सीतामढ़ी के रीगा चौक पर एक जनसभा को संबोधित किया। जनता के अधिकारों की लड़ाई की यात्रा है।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर दर्शन के बाद रोड शो होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे रद्द कर दिया गया।राहुल गांधी अब खुले गाड़ी की जगह पूरी तरह बंद गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं। गुरुवार को वे तय समय से एक घंटा पहले, सुबह 11 बजे ही मोतिहारी के ढाका पहुंचे।

पटनाः नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के बिहार में प्रवेश करने की खबर के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मतदाता अधिकार यात्रा के 12वें दिन राहुल गांधी सीतामढ़ी में कैंप से निकलने के बाद वे सीधे जानकी मंदिर पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए थे, लेकिन राहुल बिना रुके सीधे मंदिर दर्शन के लिए गए। तय कार्यक्रम के अनुसार मंदिर दर्शन के बाद उनका रोड शो होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे रद्द कर दिया गया।

राहुल गांधी अब खुले गाड़ी की जगह पूरी तरह बंद गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं। गुरुवार को वे तय समय से एक घंटा पहले, सुबह 11 बजे ही मोतिहारी के ढाका पहुंचे। यहां रास्ते में उन्होंने गाड़ी से ही लोगों का अभिवादन किया और समर्थकों से मुलाकात की। पहुंचने के बाद वे सिटी होटल में ठहरे। इसके पहले राहुल गांधी ने सीतामढ़ी के रीगा चौक पर एक जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ नहीं है, बल्कि यह जनता के अधिकारों की लड़ाई की यात्रा है। राहुल ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा और जनता से लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की। दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय हाई अलर्ट पर है। प्रदेश में आतंकी हमले की साजिश की जानकारी मिली है।

आतंकी गतिविधि को लेकर राज्य में हाई अलर्ट जारी है। बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकवादी नेपाल के रास्ते से बिहार में घुसे थे। तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी कारण से राहुल गांधी की यात्रा में अचानक से बड़ा बदलाव किया गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025राहुल गांधीबिहारतेजस्वी यादवजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"