लाइव न्यूज़ :

Bihar Polls 2025: जन सुराज ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, पीके के चुनावी पदार्पण पर सस्पेंस बरकरार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2025 16:27 IST

प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बताया कि अभी तक हम लोगों ने 116 उम्मीदवारों के नाम ऐलान कर चुके हैं।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनसुराज पार्टी ने सोमवार को दूसरी सूची जारी करते हुए अपने 65 नए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। पहली सूची में जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषण की थी। जिसमें से 49 उम्मीदवार ऐसे थे जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। दो उम्मीदवार पहले लड़ चुके हैं। प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बताया कि अभी तक हम लोगों ने 116 उम्मीदवारों के नाम ऐलान कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जन सुराज ने हर समाज के लोगों को टिकट दिया है। दूसरे दल के लोग बस जाति के नाम राजनीति करते हैं। लेकिन, जन सुराज पार्टी सभी वर्ग के लोगों को मौका दे रही है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी तक 116 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है। जिसमें से 70 अति पिछड़ा समाज के लोग चुनाव लड़ेंगे। पार्टी उनको चुनाव लड़ने की साधन प्रदान करेगी। 

उन्होंने कहा कि बिहार के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई पार्टी एक तिहाई सीट पर अति पिछड़ा समाज के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका दे रही है। प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों को प्राथमिकता दी है। 

पार्टी का लक्ष्य है कि ईमानदार और जनता के प्रति जवाबदेह प्रतिनिधि विधानसभा में पहुंचे। 116 सीट पर जहां उम्मीदवार उतरा गया है, उसमें 21 मुस्लिम समुदाय के लोगों को टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त 21 ओबीसी, 31 एबीसी वर्ग के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। एक बड़े उलटफेर के तहत भाजपा के पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी जनसुराज में शामिल हुए हैं। वे सुगौली से विधायक थे। 

वहीं, जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। जिसमें भागलपुर से सीनियर वकील अभयकांत झा को उम्मीदवार घोषित किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के क्षेत्र हरनौत से कमलेश पासवान को मैदान में उतारने का फैसला लिया गया। जबकि नौतन से संतोष चौधरी, रक्सौल से भुवन पटेल, नरकटिया से लाल बाबू पटेल, कल्याणपुर से मंतोष सहनी, चिरैया से संजय सिंह, शिवहर से नीरज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जन सुराजप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारतबिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

भारतअजित पवार का बिहार में NCP विस्तार का सपना रह गया अधूरा?, विधानसभा चुनाव 2025 में उतारे थे 15 प्रत्याशी

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और साथ छोड़ रहे यार?, जनसुराज संस्थापक पीके की पार्टी में पसरा सन्नाटा?

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की ‘सुपारी’ दी और 10,000 रुपये बांटकर जीते?, पटना हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता अमित टुन्ना, ऋषि मिश्रा, प्रवीण कुशवाहा, तौकीर आलम और शशांक शेखर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव