लाइव न्यूज़ :

निशांत कुमार राजनीति में आ चुके हैं, जदयू विधायक गोपाल मंडल बोले- इंतजार कीजिए, सारे पत्ते धीरे-धीरे खुलेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2025 17:43 IST

राजद के द्वारा नीतीश कुमार को गिरगिट कहे जाने पर गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ने नए सिरे से बिहार को बसाने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव के दौर में बिहार का क्या हाल था?बिहार में टूटी हुई सड़कें दिखाई पड़ती थीं।कार्यकाल में बिहार को संवारने का काम किया है।

पटनाः बिहार में विपक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर निशाना साधे जाने पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने इसे बेबुनियाद बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर उन्होंने दावा किया कि निशांत कुमार राजनीति में आ चुके हैं। उनके पोस्टर लगाए जा रहे हैं। लोगों को इंतजार करना चाहिए, सारे पत्ते धीरे-धीरे खुलेंगे। वहीं, राजद के द्वारा नीतीश कुमार को गिरगिट कहे जाने पर गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ने नए सिरे से बिहार को बसाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के दौर में बिहार का क्या हाल था? लोग पलायन कर रहे थे। बिहार में टूटी हुई सड़कें दिखाई पड़ती थीं। नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार को संवारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जैसा नेता न पहले कभी बिहार को मिला था न कभी बिहार को आगे मिलेगा।

गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठे रहते हैं कभी भाजपा आकर सट गया है तो राजद आकर सट जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो कुर्सी पर बैठते रहते हैं, हटता सटता तो वो लोग है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत स्वाभिमानी व्यक्ति हैं और मैं दावे से कह सकता हूं कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश मुख्यमंत्री बने तो उनके जैसा मुख्यमंत्री ना पहले बना है और जाने के बाद कभी बन सकता है।

नीतीश कुमार कैसे गिरगिट हो गए। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए क्या कुछ नहीं किया है। नीतीश कुमार के समय में शिक्षा, रोजगार हो या किसी भी क्षेत्र में देख लीजिए कितना काम हुआ है। नीतीश कुमार कितना काम किया है। सब जानते हैं आप लोग भी जानते हैं कि नीतीश कुमार कितना काम किया है।

वहीं वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने के बाद जदयू के कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इसको लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि, नीतीश कुमार ने मुसलमानों के लिए बहुत काम किया है। मुख्यमंत्री समझाएंगे तो सब कंट्रोल में आ जाएगा। पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है मुख्यमंत्री क्लास लेंगे तो सब सही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा कार्य हुआ है। मैं समझता हूं कि यह मुसलमानों के हित में हुआ है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारJDU MLA Gopal Mandalलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी