लाइव न्यूज़ :

6 सीट दो तो ‘इंडिया’ में शामिल होंगे?, असदुद्दीन ओवैसी बोले-बीजेपी को मदद करने का सवाल नहीं, तेजस्वी यादव को कई पत्र लिखे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 17:14 IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी को छह सीट दी जाती हैं तो वह विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतीन दिवसीय ‘सीमांचल न्याय यात्रा’ की शुरुआत की।किशनगंज उत्तर बिहार का एक ऐसा जिला है जहां की लगभग दो-तिहाई आबादी मुस्लिम है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कई पत्र लिखे हैं।

किशनगंजः बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद करने के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी को छह सीट दी जाती हैं तो वह विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल हो जाएंगे। हैदराबाद से सांसद ओवैसी किशनगंज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। किशनगंज उत्तर बिहार का एक ऐसा जिला है जहां की लगभग दो-तिहाई आबादी मुस्लिम है। यहीं से उन्होंने तीन दिवसीय ‘सीमांचल न्याय यात्रा’ की शुरुआत की।

ओवैसी ने कहा, “मेरी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कई पत्र लिखे हैं। आखिरी पत्र में अनुरोध किया गया है कि विधानसभा की 243 सीटों में से एआईएमआईएम को छह सीटें दी जाएं।” उन्होंने कहा, “अब गेंद ‘इंडिया’ गठबंधन के पाले में है। हमने यह पहल इसलिए की ताकि हम पर भाजपा की मदद करने का आरोप न लगे।

अगर गठबंधन की तरफ से उचित जवाब नहीं मिलता है तो यह साफ हो जाएगा कि वास्तव में भाजपा की मदद कौन कर रहा है।” गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से पांच पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, दो साल बाद प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान को छोड़कर पार्टी के सभी विधायक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए।

हालांकि आरोप लगा था कि एआईएमआईएम द्वारा मुस्लिम मतदाताओं, खासकर सीमांचल क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय में सेंधमारी की वजह से ही महागठबंधन पिछले विधानसभा चुनाव में बहुमत पाने से चूक गया था। यादव की उस कथित टिप्पणी के बारे में औवेसी से पूछा गया जिसमें विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा था कि वह एआईएमआईएम को बिहार में तभी सीटें देंगे।

जब राजद को हैदराबाद में कुछ सीटें चुनाव लड़ने के लिए मिलें। इस टिप्पणी पर ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा, “वह (यादव) ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं और तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता में है। वह चाहें तो वहां चुनाव लड़ें और वोट हासिल करें, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।”

जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी ने अन्य घटक दलों जैसे कांग्रेस और वाम दलों से बातचीत क्यों नहीं की तो ओवैसी ने कहा, “क्योंकि राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व राजद ही कर रहा है।” हैदराबाद से सांसद ने उत्तर प्रदेश में मुस्लिम युवकों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर लगाने के लिए दर्ज मामलों को “गलत और असंवैधानिक” बताया।

उन्होंने कहा, “ये प्राथमिकी संविधान के अनुच्छेद 25 में प्रदत्त धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करती हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह तर्क मान्य नहीं है कि वह किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं दे सकती। मुसलमान हमेशा से अपने पैग़ंबर से मोहब्बत करते आए हैं।”

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025असदुद्दीन ओवैसीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब