लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: वीणा सिंह, राजेश वर्मा और शांभवी चौधरी देंगे झटका!, मुसीबत में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, लोकसभा सदस्यता भी जा सकती?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2024 17:24 IST

Bihar Politics News: राजद विधायक मुकेश रौशन दावा कर रहे हैं कि वीणा सिंह, राजेश वर्मा और शांभवी चौधरी चिराग पासवान को झटका देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपशुपति कुमार पारस को भाजपा ने भाव देना शुरू कर दिया है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उनसे उनके कार्यालय में जाकर मिले थे।अमित शाह का दिल्ली से बुलावा आ गया था।

Bihar Politics News: लोजपा (रामविलास) में टूट के कयासों से बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। हालांकि लोजपा(रा) के पांचों सांसदों ने एक के बाद एक वीडियो जारी कर टूट के दावे को खारिज करने का प्रयास किया है। बावजूद इसके राजद विधायक मुकेश रौशन यह कहकर सियासी पारा को और गर्मा दे रहे हैं कि लोजपा(रा) के तीन सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राजद विधायक ने कहा कि चिराग पासवान जब-जब आंख दिखाते हैं, उनका इलाज शुरू हो जाता है। बता दें कि लोजपा(रा) के पांच सांसद हैं। जिसमें खुद चिराग पासवान, उनके जीजा अरुण भारती के अलावे वीणा सिंह, राजेश वर्मा और शांभवी चौधरी हैं। मुकेश रौशन दावा कर रहे हैं की तीन सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं। इसमें वीणा सिंह, राजेश वर्मा और शांभवी चौधरी के नामों की चर्चा शुरू की गई है।

इसबीच एनडीए में अलग-अलग पड़े चिराग पासवान के चाचा एवं रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस को भाजपा ने भाव देना शुरू कर दिया है। पारस से बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उनसे उनके कार्यालय में जाकर मिले थे। इसके तुरंत बाद पारस को अमित शाह का दिल्ली से बुलावा आ गया था। पारस ने अपने दूसरे भतीजे पूर्व सांसद प्रिंस राज के साथ अमित शाह से मुलाकात की थी।

इसके साथ ही यह अफवाह उड़ी कि लोजपा(रा) के तीन सांसद चिराग का साथ छोड़ सकते हैं। इसके बाद चिराग पासवान गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंच गए। इसके बाद चिराग पासवान जब पटना आए तो उनका सुर बदल गया था। वे उन मुद्दों पर मोदी के साथ दिखे, जिनकी उन्होंने विपक्षी सुर में सुर मिला कर आलोचना की थी।

इस बीच चिराग पासवान की मुश्किलें तब और बढ़ती दिख रही हैं, जब एक व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में एक ऐसी याचिका लगा दी है, जो उनके राजनीतिक करियर को बर्बाद करने के लिए काफी होगा। चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने और जानकारी छिपाने का उन पर आरोप है।

याचिका में चिराग पर अपने खिलाफ दर्ज दुष्कर्म का केस, जमीन और पढ़ाई संबंधी ब्योरे छिपाने या गलत जानकारी देने की बात है। अगर ये बातें सच पाई गईं तो चिराग की लोकसभा सदस्यता भी जा सकती है। ऐसे में सियासी गलियारे में अब चिराग पासवान के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

टॅग्स :Pashupati Kumar Parasलोक जनशक्ति पार्टीबिहारअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो