लाइव न्यूज़ :

15 दिन बाद कार्यालय खाली कीजिए रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस?, बिहार सरकार के बाद पटना हाईकोर्ट से झटका

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2024 15:39 IST

Bihar Politics News: याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता वाईवी गिरी ने कोर्ट को बताया कि भवन निर्माण विभाग ने 13 जून को वन व्हीलर रोड पीर अली खान मार्ग स्थित आवास का आवंटन रद्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआवास आवंटन के लिए आवेदन करने की पूरी छूट दी है। कानून के तहत दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का आदेश दिया।30 मई 2005 को दो साल के लिए आवंटित किया गया था।

पटनाः राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस को पटना हाई कोर्ट ने व्हीलर रोड स्थित कार्यालय खाली करने के मामले में कोई खास राहत नहीं दी है। कोर्ट ने आवंटन के लिए आवेदन करने की छूट दी है और आवेदन पर दो सप्ताह में कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बिहार सरकार को जबरन कार्यालय खाली कराने पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने रालोजपा को 15 दिनों की मोहलत दी है। रालोजपा दफ्तर मामले की सुनवाई न्यायाधीश मोहित कुमार शाह की सिंगल बेंच में हुई। पार्टी की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद द्वारा याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता वाईवी गिरी ने कोर्ट को बताया कि भवन निर्माण विभाग ने 13 जून को वन व्हीलर रोड पीर अली खान मार्ग स्थित आवास का आवंटन रद्द कर दिया है।

न्यायाधीश मोहित कुमार शाह की एकलपीठ ने रालोजपा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद की याचिका पर पर सुनवाई करते हुए आवास आवंटन के लिए आवेदन करने की पूरी छूट दी है। साथ ही आवास आवंटन के लिए दिए गए आवेदन पर कानून के तहत दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

यह आवास लोक जन शक्ति पार्टी को कार्यालय के लिए 30 मई 2005 को दो साल के लिए आवंटित किया गया था। अवधि समाप्त होने के पूर्व नवीकरण करना था। वहीं, आवास के नवीकरण करने के लिए रालोजपा ने भवन निर्माण के सचिव से गुहार लगाई थी, लेकिन उनके आवेदन पर किसी तरह का विचार किए बिना आवंटन को रद्द कर दिया गया।

याचिका का विरोध करते हुए महाधिवक्ता पीके शाही ने कोर्ट को बताया कि रालोजपा को अर्जी दायर करने का कोई अधिकार नहीं है। कोर्ट ने ये आवास खाली करने के लिए 13 नवंबर तक का मोहलत दिया। आवेदक की ओर से वरीय अधिवक्ता वाईवी गिरि ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता अपनी याचिका वापस ले रहा है। लेकिन सरकार कार्यालय भवन के लिए नये सिरे से आवंटन पर विचार कर शीघ्र भवन आवंटित करे।

टॅग्स :Pashupati Kumar Parasलोक जनशक्ति पार्टीLok Janshakti Partyनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो