लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: सीएम नीतीश अंदाज की कॉपी करते मिमिक्री, मजाक उड़ाना राजद एमएलसी सुनील सिंह पर भारी, जा सकती है विधान पार्षद सदस्यता!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2024 17:52 IST

Bihar Politics News RJD MLC: सुनील कुमार सिंह ने इसी साल 13 फरवरी को बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंदाज की कॉपी करते हुए मिमिक्री की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे विधान पार्षद डॉ. कारी सोहेब को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।विधान पार्षद को लेकर दिए अलग अलग फैसलों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।मजाक उड़ाने के मामले में भीष्म साहनी की मांग पर जांच समिति बनाई गई थी।

पटनाः बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करना राजद विधान पार्षद डॉ. सुनील कुमार सिंह पर भारी पड़ता दिख रहा है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए विधान परिषद में विपक्ष के मुख्य सचेतक डा.सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद की सदस्यता को रद्द करने की अनुशंसा कर दी है। वही इसी मामले में दूसरे विधान पार्षद डॉ. कारी सोहेब को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। दोनों विधान पार्षद को लेकर दिए अलग अलग फैसलों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

दरअसल, सुनील कुमार सिंह ने इसी साल 13 फरवरी को बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंदाज की कॉपी करते हुए मिमिक्री की थी। सदन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री का मिमिक्री कर मजाक उड़ाने के मामले में भीष्म साहनी की मांग पर जांच समिति बनाई गई थी। इस जांच समिति ने वीडियो की जांच के बाद आरोपों को सही माना।

जिसमें दोनों विधान पार्षदों को दोषी माना गया। समिति ने बताया कि घटनाक्रम के आरोपित दोनों सदस्यों के कृत्य और उसके घनत्व का आकलन किया जाए तो डाॅ मो. सोहैब के मुकाबले डा. सुनिल कुमार सिंह का कृत्य अधिक एक गंभीर है। वे बिहार विधान परिषद में पदधारक सदस्य हैं।

समिति ने बताया है कि विपक्ष के मुख्य सचेतक के नाते डा. सुनील कुमार विधायी जिम्मेदारी नीतियों, नियमों और सदन के संवैधानिक प्राधिकार के प्रति अधिक होनी चाहिए। किंतु अपने आचार और व्यवहार में इन्होंने इसका पालन नहीं किया। सदन में वेल में आकर असंयमित नारेबाजी करने, सदन को बाधित करने, आसन के निदेश की अवमानना करने, सदन-नेता के प्रति मानहानि-कारक अशिष्ट शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित करने के इनके प्रयास से उच्च सदन की गरिमा को आघात पहुंचा है।

समिति का मानना है कि डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सदन में अपने असंसदीय आचरण और अमर्यादित व्यवहार से सदन के सदस्य बने रहने की पात्रता खो दी है। बिहार विधान परिषद की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के नियम 290 की कंडिका 10 (घ) के अधीन समिति सर्वसम्मति/बहुमत से अनुशंसा की है।

समिति ने जांच करने के बाद अपनी फाइनल रिपोर्ट सभापति को भेज दी थी। तत्कालीन सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने इसपर निर्णय भी लिया था। लेकिन अब उनके जगह आए नए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने निर्णय लेते हुए सदस्यता रद्द करने का आदेश दे दिया है।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवLalu Prasad Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?