लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: 23 वर्ष पुराने केस में राजद प्रमुख लालू यादव के साले साधु यादव को झटका, पटना हाईकोर्ट ने कहा-सरेंडर कीजिए

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2024 14:33 IST

Bihar Politics News: इस मामले में हाई कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश जारी किया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 16 मई को होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने साधु यादव को दोषी पाते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई थी।लम्बी सुनवाई के बाद जिला जज ने राहत देने से इनकार करते हुए अपील याचिका भी खारिज कर दिया था। साधु यादव साल 2000 से 2004 तक राजद के विधायक थे।

Bihar Politics News: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व सांसद साधु यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं, 23 वर्ष पुराने मामले में अब उन्हें सरेंडर करना होगा। पटना हाईकोर्ट ने न्यायाधीश संदीप कुमार की खंडपीठ ने साधु की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें सरेंडर करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि 30 मई 2022 को पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने वर्ष 2001 के मामले में उन्हें तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। दरअसल, वर्ष 2001 के जनवरी में साधु यादव पर संयुक्त परिवहन कार्यालय में अधिकारियों पर गोली चलाकर दहशत फैलाने, रंगदारी न देने पर मारपीट करने, सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने साधु यादव को दोषी पाते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई थी।

साथ ही उन्हें प्रोविजनल बेल भी दे दिया था। लम्बी सुनवाई के बाद जिला जज ने उन्हें राहत देने से इनकार करते हुए उनकी अपील याचिका भी खारिज कर दिया था। जिसके खिलाफ उन्होंने पटना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब इस मामले में हाई कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश जारी किया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 16 मई को होगी।

पटना हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब साधु यादव को कोर्ट में सरेंडर करना होगा या फिर ऊपरी अदालत में इस फैसले के खिलाफ अपील करनी होगी। साधु यादव साल 2000 से 2004 तक राजद के विधायक थे। साधु यादव बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साले हैं। हालांकि इन दिनों साधु यादव का संबंध लालू परिवार से मधुर नही रह गया है। यहां तक कि संबंध भी लगभग टूट गया है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीबिहारआरजेडीPatna High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप