लाइव न्यूज़ :

पटना में पोस्टर वार, टोंटी चोर तेजस्वी यादव?, चौराहों पर लालू परिवार के खिलाफ..., चारा चोर की भी चर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2024 16:40 IST

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के लिए आवंटित आवास खाली कर दिया। इस आवास में अब बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टर में तेजस्वी यादव को फेलस्वी यादव बताया जा रहा है। सम्राट चौधरी विजयदशमी के दिन उपमुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश करेंगे। टोंटी भी खोलकर ले जाने का आरोप भाजपा नेताओं के द्वारा लगाया गया है।

Bihar Politics News: बिहार के उपमुख्यमंत्री के बंगले से कीमती सामानों के गायब होने को लेकर गर्मायी सियासत के बीच अब पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। राजधानी पटना में विभिन्न चौक चौराहों पर लालू परिवार के खिलाफ ऐसे पोस्टर लगाए लग हैं। इस पोस्टर के जरिए ना सिर्फ तेजस्वी यादव को टोंटी चोर बताया गया है बल्कि उनका नाम भी बदल दिया गया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव को फेलस्वी यादव बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के लिए आवंटित आवास खाली कर दिया। इस आवास में अब बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहेंगे।

सम्राट चौधरी विजयदशमी के दिन उपमुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश करेंगे। वहीं तेजस्वी के आवास खाली करने के बाद उन पर आवास से पंखा, एसी सहित कई महंगे सामानों के साथ-साथ नल का टोंटी भी खोलकर ले जाने का आरोप भाजपा नेताओं के द्वारा लगाया गया है। तेजस्वी ने इस आरोप के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि वो उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने उनके चरित्र का हनन करने की कोशिश किए हैं। इसी बीच पटना में पोस्टर के जरिए तेजस्वी और लालू यादव पर बड़ा हमला बोला गया है।

पोस्टर में टोंटी पकरे हुए तेजस्वी यादव की तस्वीर दिखाई गई है और लिखा गया है "टोंटी चोर"। वही लालू यादव के साथ चारा की तस्वीर दिखाई गई है और लिखा है "चारा चोर"। एक पोस्टर और लगा है जिस पर लिखा है टोंटी चोर फेलस्वी यादव...। हालांकि यह पोस्टर किसके द्वारा लगाया गया है ये कहीं नहीं लिखा है।

इस बीच भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा है कि पोस्टर सही मायने में राजद के चरित्र को दर्शाता है। बिहार की जनता के द्वारा लगाया गया पोस्टर यह दर्शा रहा है कि लालू यादव ने चारा चुराया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने जिस तरह सरकारी आवास को खाली करते वक्त सरकारी संपत्ति चुराने का काम किया उसको दर्शाया गया है।

पोस्टर के माध्यम से बिहार की जनता स्पष्ट मान रही है कि किस प्रकार से एक राजनीतिक दल के लोग जब उनके पिता शासन में थे तो चारा चुराने का काम किया, जब पुत्र को मौका मिला सरकारी बंगले में रहने का तो उसने सरकारी बंगले के सरकारी संपत्ति को लूटने का काम किया।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?