Bihar Politics News: राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द हो, जदयू विधान पार्षद भीष्म सहनी ने सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र लिखा, जानें कारण
By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2024 16:04 IST2024-03-22T16:03:01+5:302024-03-22T16:04:54+5:30
Bihar Politics News: सदस्यता रद्द किए जाने के मामले को लेकर जब सुनील कुमार सिंह को जानकारी मिली तो वो भागे-भागे राबड़ी आवास पहुंचे और इस मामले का जानकारी उन्होंने लालू यादव को दी है।

file photo
Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच जदयू के विधान पार्षद भीष्म सहनी ने बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र लिखकर राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने राजद विधान पार्षद पर शिकायत दर्ज करवाया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आपतिजनक बातें कही है। जदयू के विधान पार्षद ने कहा है कि सुनील कुमार सिंह के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तल्ख टिप्पणी की गई है। इसके साथ ही वो नीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी।
भीष्म सहनी ने कहा है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन का मामला है। ऐसे में अब सुनील कुमार सिंह की सदस्यता जाने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, सदस्यता रद्द किए जाने के मामले को लेकर जब सुनील कुमार सिंह को जानकारी मिली तो वो भागे-भागे राबड़ी आवास पहुंचे और इस मामले का जानकारी उन्होंने लालू यादव को दी है।
इसके बाद लालू यादव के तरफ से भी उन्हें भरोसा दिया है। सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि याचिका में कहा गया है कि सुनील सिंह ने नियम और कानून के खिलाफ काम करते हुए नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की है।
लालू यादव के द्वारा अपनी बेटी रोहिणी आचार्या को टिकट दिए जाने पर सम्राट चौधरी ने कसा तंज, कहा-बेटी से सौदेबाजी कर ली
लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा होने से पहले ही राजद की ओर से पार्टी उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया है। इसके तहत यह निर्णय लिया गया है कि रोहिणी आचार्या छपरा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगी।
वहीं, रोहिणी के नाम पर फाइनल मुहर लगने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने उनसे भी सौदाबाजी कर लिया। सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू यादव टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा। पहले अपनी बेटी का किडनी लिया।
उसके बाद उसे लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। यही है लालू यादव का परिचय वो टिकट बचने में माहिर हैं और उनसे बड़ा सौदाबाज शायद ही कोई है। जो इंसान अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ता हो उसी का नाम है लालू यादव। अब इससे अधिक लालू यादव के बारे में क्या ही कहा जा सकता है।