लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: 25 सदस्यीय समिति, 2 अक्टूबर को लॉन्च, सामान्य, ओबीसी, मुस्लिम समाज की गोलबंदी, 243 विधानसभा में 80 सीट अति पिछड़ा समाज को!, देखें समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2024 15:22 IST

Bihar Politics News: जन सुराज के एक नेता ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा 35 प्रतिशत अति पिछड़ा समाज है, तो उसे विधानसभा की 243 के 35 फीसदी सीटों पर यानी 75 से अधिक सीटें दी जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Politics News: जन सुराज का नेतृत्व करने वाली 25 सदस्यीय समिति में शामिल होंगे।Bihar Politics News: राजद, जदयू, भाजपा सहित कई राजनीतिक दलों के नेता को जोड़ा।Bihar Politics News: बिहार में जन सुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर इस दौरान अपना कुनबा भी बढ़ाते रहे।

पटनाः बिहार की सत्ता पर काबिज होने की कवायद में जुटे प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर को पार्टी बनाने का ऐलान करने के बाद अब सूबे के जातीय गोलबंदी की तैयारी में जुट गए हैं। जातीय समीकरण साधते हुए उन्होंने साफ संदेश दे दिया है कि वे जनसंख्या के हिसाब से भागीदारी भी देंगे। प्रशांत किशोर ने सभी जातियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर सामान्य, ओबीसी, मुस्लिम आदि सभी समुदाय को नेतृत्व देने की घोषणा कर दी है। इसके तहत जिस वर्ग की जितनी संख्या है, उस वर्ग के उतने लोग जन सुराज का नेतृत्व करने वाली 25 सदस्यीय समिति में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि सामाजिक प्रतिनिधित्व के अनुसार जन सुराज की सभी समितियों और टिकट वितरण में भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस घोषणा के अलावा सामान्य शैक्षणिक योग्यता की भी बात कही गई है। करीब दो साल से बिहार में जन सुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर इस दौरान अपना कुनबा भी बढ़ाते रहे।

इसमें राजद, जदयू, भाजपा सहित कई राजनीतिक दलों के जमीनी स्तर के नेता से लेकर जिला स्तर के नेताओं को पार्टी से जोड़ा। इसी क्रम में बड़े पैमाने पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के जन सुराज से जुडने को लेकर मची होड के बीच राजद को अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं को चेतावनी तक देनी पड़ी थी। उल्लेखनीय है कि बिहार की सियासत पर जातियों का गहरा प्रभाव रहा है।

प्रशांत किशोर बिहार के गांव-गांव घूम कर इस बात को अच्छी तरह समझ चुके हैं कि अगर जातीय गोलबंदी नहीं की जाएगी तो चुनावी नैया पार लगाना मुश्किल भरा होगा। यही कारण है कि जाति पर ही आधारित फॉर्मूला को लेकर वो सामने आ रहे हैं। दरअसल, राजनीतिक दल बिहार में जातीय जनसंख्या के हिसाब से भागीदारी की बात करते हैं, लेकिन उतनी हिस्सेदारी नहीं दे पाते।

लेकिन अब प्रशांत किशोर ने इस बात को समझते हुए जातीय जनसंख्या के अनुपात के आधार पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुट गए हैं। जन सुराज के एक नेता ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा 35 प्रतिशत अति पिछड़ा समाज है, तो उसे विधानसभा की 243 के 35 फीसदी सीटों पर यानी 75 से अधिक सीटें दी जाएंगी।

उसी फॉर्मूले के तहत सीटों की हिस्सेदारी दी जाएगी। प्रशांत किशोर के इस फॉर्मूला से अन्य राजनीतिक दलों पर प्रभाव पड़ना लाजिमी है। ऐसे में जन सुराज के इस फार्मूले से सबसे ज्यादा बेचैन राजद दिख रहा है। वह जन सुराज को भाजपा की बी टीम बता रही है।

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि प्रशांत किशोर ये सारी कवायद भाजपा के लिए कर रहे हैं, जिससे वह भारी मुनाफा कमाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रशांत किशोर का कोई वजूद नहीं है। बिहार की जनता सबको पहचानती है और समय आने पर उसका बखूबी जवाब भी देती है।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyनीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए