लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: मंत्री चौधरी की गर्दन पकड़ी, सिर प्रेम कुमार से लड़ा दी और विजय कुमार सिन्हा के सिर से..., सीएम नीतीश ने तिलक लगाए मंत्रियों का इस तरह से कराया मिलन, देखें

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2024 16:28 IST

Bihar Politics News: मुख्यमंत्री ने एक बार फिर अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली और पहले उनका सिर मंत्री प्रेम कुमार के सिर से लड़ाया और उसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सिर से उनका सिर लड़ा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनजारा देखकर मंच पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे।नीतीश कुमार सभी नेताओं को हाथ जोड़ कर मुस्कुराते हुए अभिनंदन किया। अशोक चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का सिर आपस में टकरा दिया।

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय बाद एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने माथे पर तिलक लगाए तीन मंत्रियों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रेम कुमार और ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी का ललाट मिलन कराया। यह मिलन मंगलवार को विधान मंडल परिसर में आयोजित एक समारोह में किया गया। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली और पहले उनका सिर मंत्री प्रेम कुमार के सिर से लड़ाया और उसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सिर से उनका सिर लड़ा दिया।

यह नजारा देखकर मंच पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे। दरअसल, स्वतंत्रता सेनानी अनुग्रह नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार विधानसभा परिसर में बने मंच पर नीतीश कुमार सभी नेताओं को हाथ जोड़ कर मुस्कुराते हुए अभिनंदन किया। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का सिर आपस में टकरा दिया।

नीतीश कुमार ने दोनों मंत्रियों को सिर आपस में इसलिए टकराया क्योंकि दोनों ने टीका लगा रखा था। विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी का सिर टकराया, वहां इस दौरान मंत्री विजय चौधरी और मंत्री मंगल पाण्डेय वहां उपस्थित थे। विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी टीका लगा दिया। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि 'ये तो प्यार से करते हैं नीतीश जी..कोई राजनीति नहीं है उसमें.. जो-जो चंदन लगा रखा था सबको भाव से मिलवा रहे थे मुख्यमंत्री।' वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह चंदन-तिलक के प्रति मुख्यमंत्री का प्रेम है।

वे (मुख्यमंत्री) चाहते हैं कि हर आदमी चंदन लगाए। इससे आदमी स्वस्थ रहता है। समृद्धि आती है। यह हमारे संस्कार और संस्कृति का अंग है। वैसे यह पहला वाक्या नहीं है जब दो मंत्रियों का सिर आपस में मुख्यमंत्री नीतीश ने टकराया हो। साल 2023 के सितंबर में भी मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिवसागर रामगुलाम की जयंती समारोह में मुख्यमंत्री की नजर तिलक लगाए एक पत्रकार पर पड़ी।

उन्होंने बगल में उस समय के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी तिलक लगाए बैठे थे। मुख्यमंत्री ने चौधरी को यह कहते हुए पकड़ा कि हमारे यहां भी एक (तिलक लगाए) हैं। इतना कह कर वे चौधरी को पकड़े हुए पत्रकार की तरफ बढ़े। फिर दोनों का ललाट मिलन करा दिया। उस वक्त मुख्यमंत्री महागठबंधन में थे। तब इस बात को लेकर भाजपा ने खुब सियासत की थी, लेकिन भाजपा नीतीश कुमार के साथ है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"