लाइव न्यूज़ :

Bihar News: 1 अक्टूबर से स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंको अभियान?, राजद करेगी राज्यव्यापी आंदोलन, करोड़ों का घूस वसूला जा रहा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 25, 2024 16:34 IST

Bihar Politics News: स्मार्ट बिजली मीटर से आम नागरिक परेशान हैं और सरकार द्वारा सुनियोजित लूट मचाई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजगदानंद सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची है। गरीब और आम उपभोक्ता इससे परेशान है। एक अक्टूबर से जनता के मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी।

Bihar Politics News: बिहार में राजद ने एक अक्टूबर से स्मार्ट मीटर के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया है। अगर सरकार ने इस पर निर्णय नहीं लिया तो पूरे बिहार में राजद स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंको अभियान भी चालू करेगी। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पार्टी प्रवक्ता शक्ति यादव ने बुधवार को नीतीश सरकार पर राज्य के बिजली उपभोक्ताओं से लूट मचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट बिजली मीटर से आम नागरिक परेशान हैं और सरकार द्वारा सुनियोजित लूट मचाई जा रही है।

राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जगदानंद सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची है। गरीब और आम उपभोक्ता इससे परेशान है। एक अक्टूबर से जनता के मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी। गांव और नगर के व्यक्ति हर कोई परेशान है। अन्य प्रदेशों के मुकाबले बिहार मे तेजी से स्मार्ट मीटर की शिकायत बढ़ी है।

करोड़ों का घूस वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकेले बिहार में जितना स्मार्ट मीटर लगे है, उतने पूरे देश में नहीं लगे हैं। बिहार में 32 लाख स्मार्ट मीटर लगे हैं, जो पूरे देश के अनुपात में काफी अधिक है। एक करोड़ 72 लाख स्मार्ट मीटर बिहार में लगने का लक्ष्य है। जगदानंद ने कहा कि स्मार्ट मीटर का मुख्य उद्देश्य था कि एक ही जगह से रीडिंग लेना, लेकिन 30 से 40 फीसदी अधिक रीडिंग आ रही है।

पूरे देश में चार लाख चार हजार में मेगावाट  बिजली हो रही है। बिहार की हिस्सेदारी दस प्रतिशत आबादी देश भर में है। उस हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। राजद ने स्मार्ट मीटर हटाओ, दो सौ यूनिट बिजली हम लोगों ने मुफ्त देने की घोषणा की है। अगर सरकार ने स्मार्ट मीटरों को नहीं हटाया तो गांव वालों से विरोध करने और स्मार्ट मीटरो को उखाड़ फेकने की राजद अपील करता है।

उन्होंने कहा कि हम सरकार को डेढ़ महीने का अल्टीमेटम देते हैं। इसके बाद स्मार्ट बिजली मीटर लगाने वाले कर्मचारी और पदाधिकारी को गांव में घुसने नहीं देंगे और स्मार्ट बिजली मीटर को उखाड़ फेंकेंगे। गरीब, किसान और आम उपभोक्ता इससे काफी परेशान हैं। दूसरे राज्यों की तुलना में बिहार में तेजी से स्मार्ट मीटर की शिकायतें बढ़ी हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी