लाइव न्यूज़ :

Bihar News: भूमिहारों से माफी मांगे अशोक चौधरी, भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर ने जताई नाराजगी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2024 18:27 IST

Bihar Politics News: भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यक्रम में पहुंचे डॉ सीपी ठाकुर से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या उन्हें भी अशोक चौधरी की तरह लगता है कि भूमिहार एनडीए को वोट नहीं करते?

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चौधरी से गलती हुई, लेकिन ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए।एनडीए को हमेशा ही भूमिहार मतदाता वर्ग बढ़ चढ़कर वोट करते हैं।भूमिहार पर ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।

Bihar Politics News: बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा भूमिहारों पर दिए विवादित बयान को लेकर जारी सियासत के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार को इस सब बातों पर ध्यान देना चाहिए। अशोक चौधरी को पता होना चाहिए कि भूमिहारों के बारे में इस तरह से बोलने एनडीए पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने अशोक चौधरी को भूमिहारों से मांफी मांगने को कहा। डॉ ठाकुर ने कहा कि अशोक चौधरी से गलती हुई, लेकिन ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए।

दरअसल, भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यक्रम में पहुंचे डॉ सीपी ठाकुर से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या उन्हें भी अशोक चौधरी की तरह लगता है कि भूमिहार एनडीए को वोट नहीं करते? इस पर डॉ ठाकुर ने कहा कि एनडीए को हमेशा ही भूमिहार मतदाता वर्ग बढ़ चढ़कर वोट करते हैं।

अशोक चौधरी के भूमिहार के एनडीए उम्मीदवार को वोट नहीं देने के दावे को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिए। भूमिहार पर ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी यह सब देखना चाहिए, जिससे अशोक चौधरी जैसा बेवजह का विवाद न हो।

बता दें कि पिछले दिनों जहानाबाद में एक कार्यक्रम में गए अशोक चौधरी ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान भूमिहार मतदाताओं ने जदयू उम्मीदवार को वोट नहीं दिया। इसी कारण जदयू प्रत्याशी की हार हुई। वहीं अब भूमिहार के कई नेता आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट चाहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होगा। उनके इस बयान से बिहार की सियासत में बवाल मच गया।

टॅग्स :बिहारBihar BJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप