लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: लालू यादव और नीतीश कुमार चूड़ा-दही खाकर करेंगे 'खेला'?, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा-सत्ता परिवर्तन जल्द

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2025 17:20 IST

Bihar Politics: पप्पू यादव ने कहा कि मकर संक्रांति (14 जनवरी) के बाद बिहार में सियासी खेला होगा। लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार (बड़े-छोटे भाई) में चूड़ा-दही चलेगा और खेला कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार भाजपा के साथ अपनी पार्टी की सीटें नहीं बढ़ा सकते हैं।नीतीश कुमार और लालू यादव मिलकर लड़ेंगे तो दोनों 2025 विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीट जीतेंगे। साल 2020 के विधानसभा में चिराग मॉडल के दम पर भाजपा ने नीतीश कुमार की सीटें कम करा दी।

Bihar Politics: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला ऑफर दिए जाने के बाद गर्मायी सियासत के बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि मकर संक्रांति के बाद बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल होंगे। शुक्रवार को एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मकर संक्रांति (14 जनवरी) के बाद बिहार में सियासी खेला होगा। लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार (बड़े-छोटे भाई) में चूड़ा-दही चलेगा और खेला कर देंगे।

उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ अपनी पार्टी की सीटें नहीं बढ़ा सकते हैं, न लालू महागठबंधन में अपनी सीट बढ़ा सकते हैं। यह नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को पता है। नीतीश कुमार और लालू यादव मिलकर लड़ेंगे तो दोनों 2025 विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीट जीतेंगे।

पप्पू यादव ने कहा कि साल 2020 के विधानसभा में चिराग मॉडल के दम पर भाजपा ने नीतीश कुमार की सीटें कम करा दी। इस बार पीके मॉडल के तहत भाजपा नीतीश की सीटें कम करा देगी। वह नीतीश के खिलाफ प्रत्याशी देंगे। उसके बाद नीतीश को खत्म कर देगी। यह सब नीतीश कुमार बहुत अच्छे से समझ रहे हैं।

टॅग्स :मकर संक्रांतिबिहारलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादवपप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण