लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीएम नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर गर्मायी सियासत, राजद के वार पर जदयू ने किया पलटवार, जारी किया लालू-राबड़ी का फोटो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2025 17:08 IST

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सदन से सडक तक हंगामा मचाते हुए उनके इस्तीफे की मांग का रहा है। शुक्रवार को इसी मुद्दे को लेकर बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों को चलने नही दिया। दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित करनी पडी। ऐसे में राजद के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बाद जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव करते हुए लालू यादव और राबड़ी देवी पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया है। 

जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि 26 जनवरी 2002 को राष्ट्रगान के समय लालू यादव और राबड़ी देवी अपनी जगह पर बैठे थे। इसे लेकर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। उन्होंने कहा कि इसी तरह 15 अगस्त 1997 को लालू यादव ने तिरंगा उल्टा फहरा दिया था। यह भी देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान था। 

उन्होंने एक तस्वीर भी दिखाई, जिसमें लालू यादव और राबड़ी देवी बैठी हैं। ऐसे में राष्ट्रगान के दौरान सम्मानजनक मुद्रा में खड़े रहना जरूरी है। राष्ट्रगान के दौरान व्यक्ति के अंदर देशभक्ति की भावना होनी चाहिए और व्यक्त भी करनी चाहिए। राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 3 में अपराध तभी माना गया है जब कोई व्यक्ति राष्ट्रगान के वक्त व्यवधान पैदा करे। यानी अगर किसी व्यक्ति द्वारा राष्ट्रगान बजते रहने के दौरान उनके कृत्य से किसी प्रकार का व्यवधान पैदा होता है तो इसे कानून के तहत 3 साल की सजा दिए जाने का नियम है। 

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान बजाया जाना था, लेकिन उन्होंने इसे शुरू होने से पहले ही रुकवा दिया। मुख्यमंत्री ने मंच से इशारे में कहा कि पहले स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं, फिर शुरू कीजिएगा। 

मुख्यमंत्री का संकेत मिलते ही मंत्री विजय चौधरी ने राष्ट्रगान बंद करा दिया। इसके बाद नीतीश कुमार स्टेडियम का चक्कर लगाने के लिए निकल गए। स्टेडियम का चक्कर लगाने के बाद मुख्यमंत्री वापस मंच पर लौटे और दोबारा राष्ट्रगान बजाया गया। इस दौरान भी नीतीश कुमार हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। प्रधान सचिव दीपक कुमार ने जब यह देखा तो मुख्यमंत्री को सावधान मुद्रा में खड़े होने का इशारा किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे नजरअंदाज करते हुए पत्रकारों की ओर देख प्रणाम करना जारी रखा।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील