लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने फिर दिया झटका, बीजेपी के कई नेताओं को चौंकाया, 2014 के बाद दो बार ऐसा कर चुके हैं जदयू नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2022 17:34 IST

Bihar Political Crisis: भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सोमवार तक यही समझ रहे थे कि जदयू की ओर से अस्थिरता का माहौल बनाकर एक राजनीति के तहत बयानबाजी की जा रही थी ताकि गठबंधन के बड़े सहयोगी को दबाव में रखा जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता यह मान रहे थे कि गेंद पूरी तरह जदयू के पाले में है।नीतीश कुमार एक सहयोगी को छोड़कर दूसरे सहयोगी के पाले में जाते रहे हैं।मुख्यमंत्री बने रहने के लिए वैसे भी कुमार 2014 के बाद दो बार ऐसा कर चुके हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहर होने और बिहार की राजनीति में अचानक से बदले घटनाक्रमों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं को चौंका दिया। हालांकि, भाजपा नेतृत्व कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की असहजता से अवगत था।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सोमवार तक यही समझ रहे थे कि जदयू की ओर से अस्थिरता का माहौल बनाकर एक राजनीति के तहत बयानबाजी की जा रही थी ताकि गठबंधन के बड़े सहयोगी को दबाव में रखा जा सके। इसके बावजूद भाजपा नेता यह मान रहे थे कि गेंद पूरी तरह जदयू के पाले में है और नीतीश कुमार एक सहयोगी को छोड़कर दूसरे सहयोगी के पाले में जाते रहे हैं।

उनका मानना था कि राज्य का मुख्यमंत्री बने रहने के लिए वैसे भी कुमार 2014 के बाद दो बार ऐसा कर चुके हैं। भाजपा और जदयू के बीच, पिछले कुछ समय से बढ़ रही दूरियों के मद्देनजर भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कई मौकों पर पटना भी भेजा ताकि संकट को दूर किया जा सके।

हाल ही में पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में जदयू के साथ गठबंधन बना रहेगा और वह अगले विधानसभा चुनाव में भी साथ लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं को उम्मीद थी कि हालात सुधरेंगे। हालांकि कई मुद्दों पर अपने सहयोगी से पहले से ही नाराज चल रहे जदयू ने इसे भाजपा का प्रभुत्व बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा।

बिहार के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार आठ सालों में दूसरी बार भाजपा से अलग हुए हैं और वह राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर इस्तीफा दे चुके है। इससे पहले जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक ट्वीट में स्पष्ट संकेत दिया कि कुमार जल्द ही इस्तीफा देंगे और राष्ट्रीय जनता दल के साथ के मिलकर नयी सरकार बनाएंगे। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है।’’ 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनातेजस्वी यादवBJPअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?