लाइव न्यूज़ :

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की सूचना देने वालों को बिहार पुलिस देगी 50,000 रुपए का इनाम, मोतिहारी पुलिस ने जारी किया नंबर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2025 18:04 IST

Bihar Police: लोगों से भी अपील की गई है कि किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Open in App

Bihar Police: पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की खबर के बाद बिहार से सटे भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। जिले की पुलिस ने बताया कि नेपाल के रास्ते बिहार में तीन पाकिस्तानी आतंकी प्रवेश किए हैं। इस खतरे को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों की गिरफ्तारी या सुराग देने वालों के लिए 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि नेपाल की ओर से 3 पाकिस्तानी आतंकियों के प्रवेश की सूचना मिली है। पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी है। हर आने-जाने वाले की सघन जांच हो रही है। संदिग्धों की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए विशेष नंबर जारी किए हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना को सूचना दें या फिर 112 पर कॉल करें। साथ ही एसपी मोतिहारी के मोबाइल नंबर 9031827100 और 9431822988 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए भी सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

खुफिया जानकारी के मुताबिक, नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकी हसनैन हुसैन, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान भारत में दाखिल हुए हैं। वहीं, एसएसबी के जवानों को भारत-नेपाल सीमा पर तैनाती बढ़ाने का आदेश दिया गया है। खासकर पगडंडी और छोटे रास्तों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है।

वाहनों, सामान और संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बता दें कि इस अलर्ट के बाद बॉर्डर इलाकों में पुलिस, एसएसबी और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीमें सक्रिय हो गई हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

जानकारी के मुताबिक, तीनों आतंकी में पहला हसनैन अली है, जो रावलपिंडी (पाकिस्तान) का निवासी है. दूसरा आदिल हुसैन, जो उमरकोट (पाकिस्तान) का निवासी है, जबकि तीसरा आतंकी मोहम्मद उस्मान है, जो बहावलपुर (पाकिस्तान) का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है।

टॅग्स :जैश-ए-मोहम्मदआतंकवादीबिहार विधानसभा चुनाव 2025Bihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील