लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस ने दी सफाई, कहा-आरएसएस नेताओं को जान का खतरा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 19, 2019 08:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देस्पेशल ब्रांच के एसपी के आदेश पत्र से आया सियायी भूचाल विधानमंडल में भी छाया रहा.विशेष शाखा के एडीजी जितेंद्र गंगवार ने कहा कि आरएसएस के नेताओं की जान को खतरा है.

आरएसएस और उसके 18 सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की खुफिया रिपोर्ट तैयार करने का खुलासा होने के बाद बिहार पुलिस बैकफुट पर आ गई है. गृह विभाग ने एडीजी स्पेशल ब्रांच से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है. इसको लेकर मचे बवाल पर पुलिस मुख्यालय ने अपनी सफाई दी है.

विशेष शाखा के एडीजी जितेंद्र गंगवार ने कहा कि आरएसएस के नेताओं की जान को खतरा है. इस संबंध में कुछ इनपुट मिलने पर जानकारी मांगी जा रही थी. दरअसल, बिहार पुलिस के खुफिया विभाग ने आरएसएस के 19 संगठनों के नेताओं के बारे में जानकारी के लिए 28 मई को पत्र जारी किया था. इस पत्र को लेकर भाजपा ने अपनी सरकार से इस स्पष्टीकरण की मांग की थी.

बिहार पुलिस के एडीजी जितेन्द्र गंगावार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस पत्र की बात कर रहे हैं,उसकी जांच की गई. वह पत्र केवल पुलिस अधीक्षक के स्तर पर जारी हुए थे. इसकी जानकारी किसी अन्य वरिष्ठ अफसरों को नहीं थी. पुलिस अधीक्षक ने अपने स्तर से ही पत्र भेजकर सामान्य सूचनाएं और जानकारी मांगी है. इस संबंध में सरकार, गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय को कोई जानकारी नहीं है. जिस अधिकारी ने यह पत्र जारी किया था, वह वर्तमान में ट्रेनिंग पर गए हुए हैं.

स्पेशल ब्रांच के तत्कालीन एसपी (जी) राजीव रंजन का एक महीने पहले ही स्पेशल ब्रांच से तबादला कर दिया गया था. 14 जून को उन्हें अरवल का एसपी बनाया गया था. बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी राजीव रंजन की कुछ समय पहले ही आईपीएस में प्रोन्नति हुई है. अभी वह राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में ट्रेनिंग ले रहे हैं.

एसपी दोषी, होगी कार्रवाई : एडीजी

एडीजी ने कहा कि 28 मई, 2019 को जारी इस पत्र पर किसी भी वरीय पदाधिकारी की अनुमति नहीं ली गई थी. आला अधिकारियों की अनुमति लिए बिना स्पेशल ब्रांच के तत्कालीन एसपी ने इतना संवेदनशील पत्र जारी किया है. पहली नजर में वह दोषी प्रतीत हो रहे हैं. इस गंभीर अपराध के लिए तत्कालीन एसपी पर कार्रवाई होगी.

पत्र से आया सियासी भूचाल

स्पेशल ब्रांच के एसपी के आदेश पत्र से आया सियायी भूचाल विधानमंडल में भी छाया रहा. विधान परिषद में शून्यकाल के दौरान और सदन के बाहर भाजपा के संजय प्रकाश ने जहां इस मामले को उठाते हुए राज्य सरकार से जांच कराने की मांग की, वहीं सदन के बाहर राजद के भोला यादव और कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि सरकार का यह कदम स्वागतयोग्य है.

टॅग्स :आरएसएसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया