लाइव न्यूज़ :

आम नागरिकों के साथ शिष्टाचार और शालीनता से पेश आएं पुलिसकर्मी, बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2025 15:37 IST

मुख्यालय ने अपने पत्र में हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए पटना के नदी थाना और कटिहार के बारसोई थाना में घटित मामले का जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।हरकतें स्वीकार नहीं की जायेगी।पूरे पुलिस बल की बदनामी होती है।

पटनाः बिहार में नई सरकार बनने के बाद पुलिस मुख्यालय एक्शन मोड में नजर आ रहा है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। दरअसल, पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों के साथ शिष्टाचार और शालीनता से पेश आने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। मुख्यालय ने सख्त चेतावनी दी है कि जो भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी लोगों के साथ भविष्य में अभद्र व्यवहार करते पाये जायेंगे, तो उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्यालय ने अपने पत्र में हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए पटना के नदी थाना और कटिहार के बारसोई थाना में घटित मामले का जिक्र किया है। इसके साथ ही बताया गया कि इन थानों में कुछ पुलिसकर्मियों के खराब बर्ताव के कारण निलंबित किया गया है। मुख्यालय ने इन घटनाओं को उदाहरण के रूप में रखते हुए चेताया है कि ऐसी हरकतें स्वीकार नहीं की जायेगी।

विभाग ने माना है कि पुलिसकर्मियों के रुखे और अभद्र रवैये से पूरे पुलिस बल की बदनामी होती है। पत्र में कहा गया है कि इस तरह की घटनाओं से ना केवल बिहार पुलिस की छवि धूमिल होती है, बल्कि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और जनता के सहयोग में भी कमी आती है। पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना अनिवार्य बताया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक की तरफ से सभी एसपी को जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि वर्दीधारियों का व्यवहार लोगों के प्रति मर्यादित होना चाहिए। उन्हें बातचीत के दौरान शिष्टाचार का पूरा ध्यान रखना होगा। डीजीपी विनय कुमार ने कहा है कि विभाग की गरिमा और भरोसे को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को नागरिकों से संवाद के दौरान संयम और धैर्य का परिचय देना होगा।

पुलिसकर्मी किसी भी परिस्थिति में गाली-गलौज, दुर्व्यवहार या अनावश्यक बल प्रयोग न करें। अधिकारियों को यह भी सख्त हिदायत दी गई कि वे न सिर्फ गलत व्यवहार के मामलों को गंभीरता से लें, बल्कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ तुरंत डिसिप्लिनरी एक्शन भी लें।

टॅग्स :Bihar Policeनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?