लाइव न्यूज़ :

कौन हैं अभिलाषा शर्मा और योगेश सागर, ईडी रडार पर IAS अधिकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2025 17:33 IST

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत दोनों आईएएस अधिकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी अपनी ओर से कई महत्वपूर्ण जानकारियां पहले ही एसयूवी को साझा कर चुकी है।ईडी की जांच में एसयूवी भी साझेदार बनकर आगे की कार्रवाई करेगी।योगेश सागर 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

पटनाः बिहार कैडर के दो आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर आ गए हैं। दरअसल, ईडी ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग के मामलों में जांच तेज कर दी है। इस सिलसिले में ईडी ने 19 नवंबर को बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसयूवी) को एक पत्र भेजकर दोनों अधिकारियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन, सम्पत्तियों और पदस्थापना के दौरान हुई आर्थिक गतिविधियों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। ईडी अपनी ओर से कई महत्वपूर्ण जानकारियां पहले ही एसयूवी को साझा कर चुकी है।

जांच का दायरा क्या होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संकेत साफ हैं कि दोनों आईएएस अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान हुए आर्थिक फैसलों की गहन छानबीन होगी। संभावना जताई जा रही है कि ईडी की जांच में एसयूवी भी साझेदार बनकर आगे की कार्रवाई करेगी। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत दोनों आईएएस अधिकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

एसयूवी को लिखे पत्र में लिखा कि उनके पास दोनों आईएएस अधिकारियों को लेकर कुछ शुरुआती जानकारियां मौजूद हैं, जिसे उन्होंने एसयूवी के साथ साझा किया है। इस पर तफ्तीश से छानबीन के लिए पूरे रिकॉर्ड, दस्तावेज और अन्य सामग्री की जरूरत को साझा करने की जरूरत है। बता दें कि योगेश सागर 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

उन्होंने अररिया में एसडीओ के रूप में शुरुआत की और बाद में भागलपुर नगर आयुक्त रहे। 7 मार्च 2024 से 17 फरवरी 2025 तक वे बुडको के प्रबंध निदेशक रहे। ऐसे में ईडी को शक है कि इस पद पर रहकर उन्होंने कुछ वित्तीय हेरफेर किए हैं। वहीं, 2014 बैच की आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा, इस वक्त अरवल जिले की जिलाधिकारी।

इसके पगले ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सीईओ थीं। उन्होंने सीतामढ़ी की जिलाधिकारी से लेकर वित्त विभाग की संयुक्त सचिव भी रह चुकी हैं। उनके फैसलों की पारदर्शिता को लेकर जांच शुरू हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक ईडी इन दोनों अधिकारियों की अलग-अलग पदों पर तैनाती के दौरान हुई आर्थिक लेन-देन और फैसलों की जांच कर रही है।

ये देखा जा रहा है कि कहीं इन पदों पर रहते हुए किसी तरह की अनियमितता या गलत तरीके से आर्थिक लाभ लेने की कोशिश तो नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार एसयूवी द्वारा जानकारी उपलब्ध कराने के बाद ईडी दोनों अधिकारियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई या पूछताछ शुरू कर सकती है। फिलहाल ईडी की यह सक्रियता साफ बताती है कि मामला गंभीर है और आने वाले दिनों में नई जानकारियां सामने आ सकती हैं।

टॅग्स :IASप्रवर्तन निदेशालयपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग