लाइव न्यूज़ :

वीडियो: जहरीली शराब से मौतों पर बिहार विधानसभा में विपक्ष का आज भी जबरदस्त हंगामा, विधायकों ने हाथ में उठाई कुर्सी

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2022 13:26 IST

बिहार विधानसभा में शुक्रवार को भाजपा विधायकों का जबर्दस्त हंगामा दिखा। जहरीली शराब से हुई मौतों पर भाजपा विधायकों ने कार्यवाही के बीच नारेबाजी की और कुर्सियां भी हाथ में उठा ली।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ भाजपा विधायकों का हंगामा।छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर हंगामा, जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन।यह नारेबाजी और हंगामा उस समय किया गया जब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विधानसभा में बोल रहे थे।

पटना: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से 45 से ज्यादा लोगों की मौतों पर शुक्रवार को भी विपक्ष ने विधानसभा में जबर्दस्त हंगामा और नारेबाजी की। यह नारेबाजी और हंगामा उस समय किया गया जब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विधानसभा में बोल रहे थे।

हंगामे के बीच विधायकों ने वहां रखी कुर्सियां भी अपने हाथ में उठा ली। हालांकि, स्पीकर अवध बिहारी चौधरी लगातार विपक्ष को शांत रहकर विधानसभा की कार्यवाही में सहयोग करने की बात कहते रहे। उन्होंने विपक्ष के विधायकों को नसीहत देते हुए कहा, 'बिहार की जनता सब देख रही है और आपलोग जिस तरह का आचरण करते हैं, वह अशोभनीय है।'  

बता दें कि अप्रैल, 2016 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, इसके बावजूद राज्य में पिछले कुछ सालों में जहरीली शराब से मौतों के कई मामले सामने आते रहे हैं। इसके अलावा शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी की बात भी सामने आती रही है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा, ‘बिहार में शराबबंदी के बावजूद पुलिस अधिकारियों और राज्य प्रशासन के संरक्षण में जहरीली शराब की बिक्री खूब फल-फूल रही है। वे आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।’ 

सिन्हा ने कहा, ‘सारण की घटना राज्य सरकार द्वारा एक सामूहिक हत्या है और इसके लिए राज्य प्रशासन जिम्मेदार है। हमने (भाजपा विधायकों ने) सारण में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, मरने वालों की संख्या जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आंकड़े से बहुत अधिक है।'

टॅग्स :बिहार समाचारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल