लाइव न्यूज़ :

बिहार में Parle-G बिस्किट कई दुकानों से गायब, अफवाह के बाद पैदा हुए ऐसे हालात, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2021 16:17 IST

बिहार के सीतामढ़ी सहित कुछ जिलों में पार्ले-जी बिस्किट को लेकर अफवाह फैल गई। इसके बाद इसे खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Open in App

पटना: बिहार के सीतामढी जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है. इसमें फैली एक अफवाह के चलते देखते ही देखते पार्ले-जी बिस्किट आउट आफ मार्केट हो गया. दरअसल, किसी ने यह अफवाह फैलाया गया कि पार्ले-जी बिस्किट न खाने वाले बेटों के साथ अनहोनी हो रही है. इसके बाद दुकानों पर पार्ले-जी बिस्किट खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. 

इसके चलते सभी जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. दरअसल, पिछले दिनों बिहार की माताएं बेटों की लंबी उम्र, सुखमय जीवन व आरोग्य बने रहने के लिए जितिया व्रत रखी हुई थीं. 

जितिया पर्व के दौरान ही बेटों की दीर्घायु रखने के लिए यह अफवाह फैल गया कि पारण के दिन जो महिलायें पार्ले-जी बिस्किट नही खायेंगी, उनके बेटों के साथ अनहोनी की घटना हो सकती है. लोग एक-दूसरे को बताने लगे कि घर में जितने भी बेटे हैं, उन सब को पार्ले-जी खाना है, अन्यथा उनके साथ अनहोनी हो सकती है. 

दुकानों से पार्ले-जी बिस्किट गायब

इस अफवाह के कारण इन जिलों में दुकानों से पार्ले-जी बिस्किट गायब हो गया. लोग आनन-फानन में बिस्किट की कालाबाजारी करने लगे. यह अफवाह आग की तरह फैला. इस अफवाह के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक अफरा-तफरी दिखी. 

हालांकि अब तक इस बात की जानकारी नहीं है कि यह अफवाह कब और किसने फैलायी. इस संदेश का असर इतना हुआ कि देखते ही देखते सीतामढी जिले के अलावा आसपास के चार-पांच जिलों के लोग इस अफवाह का शिकार हो गये और दुकानों के आगे लाइनें लग गई. 

लोग धड़ल्ले से पार्ले-जी खरीदने लगे. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि इस अफवाह के कारण पार्ले-जी कंपनी को मुनाफा हुआ है. मार्केट में पड़ा पूरा स्टॉक एक दिन में खत्म हो गया. अभी हालात यह है कि बाजार में कही भी पार्ले-जी बिस्कुट मिल नही पा रहा है.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे